Shark Tank India 2 में नमिता थापर ने छोड़ी अपनी कुर्सी, अनुपम मित्तल को दी घमंड दूर करने की सलाह

Shark Tank India 2 के नए एपिसोड का ट्रेलर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। दरअसल शो के नए एपिसोड के इस ट्रेलर में सभी शार्क को एक स्टार्टअप में इनवेस्टमेंट को लेकर आपस में बहस करते हुए देखा जा रहा है। जिस दौरान नमिता थापर (Namita Thapar) अनुपम मित्तल (Anipam Mittal) पर भड़क जाती हैं और उनको घमंड दूर करने की सलाह देती हैं

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
Shark Tank India 2: नमिता थापर और अनुपम मित्तल के बीच हुई बहस

फेमस रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) का दूसरा सीजन इन दिनों खूब फेमस हो रहा है। सोनी टीवी (Sony Liv) पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में बिजनेस और स्टार्टअप आइडिया में फंडिग की वजह से दर्शक इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल ये शो अपने कॉन्सेप्ट से ज्यादा शो के जज नमिता थापर (Namita Thapar) और अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) के बीच बहस की वजह सुर्खियां बटोर रहा है। आइये जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई है।

अमन गुप्ता ने कहा विलेन-विलेन ही रहेगा

दरअसल शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के नए एपिसोड का एक ट्रेलर जारी किया गया है। जिसमें शो के सभी शार्क एक होम फर्निशिंग ब्रांड नेस्रूट्स (Nestroots) में इनवेस्टमेंट को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। इस स्टार्टअप में शुगर कॉस्मेटिक्स (Sugar Cosmetics) की फाउंडर विनीता सिंह (Vineeta Singh) और शादी डॉट कॉम (Shadi.com) के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) दोनों मिलकर 65 लाख रुपये की कीमत पर 4 फीसदी की इक्विटी लेना चाहते थे। लेकिन इसी बीच बोट (Boat) के फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta) ने विनीता को टोकते हुए कहा कि कभी तो किसी और को ले लिया करो यार। जिसके जवाब में अनुपम ने उनसे कहा कि तुम वैल्यू नहीं ऐड करते हो यार सिर्फ हीरोगिरी करते हो। इस पर अमन गुप्ता, अनुपम से कहते हैं कि हीरो हीरो ही रहेगा और विलेन विलेन ही रहेगा।

GO First ने 55 यात्रियों के बिना उड़ान भरने पर मांगी माफी, 1 साल के लिए सभी को फ्री टिकट देगी एयरलाइन


अनुपम और नमिता में हुई बहस

नेस्रूट्स (Nestroots) के लिए अमन गुप्ता ने भी 65 लाख रुपये में 5 फीसदी शेयरों को खरीदने की पेशकश की और विनीता को अपने साथ जुड़ने का ऑफर किया। हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आया जब लेंसकार्ट (Lenskart) के फाउंडर पीयूष बंसल (Piyush Bansal) ने कंपनी को केवल 1 फीसदी की इक्विटी के बदले 65 लाख रुपये की पेशकश की। इन सभी को देखते हुए अनुपम कहते हैं कि यहां पर एक डर्टी गेम खेला जा रहा है। इसी बीच नमिता थापर ने कहा कि वे इन सभी बातों से असहमत हैं जिस पर अनुपम ने उनको टोकते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं यार। इतना सुनते ही नमिता अनुपम पर भड़क गईं और उनको जवाब देते हुए कहा कि आपको अपने घमंड को अपने चेक में रखना चाहिए और वो अपनी कुर्सी छोड़कर चली जाती हैं।

अमेरिका के इस शो के कॉन्सेप्ट पर आधारित है शार्क टैंक इंडिया

बता दें कि शार्क टैंक इंडिया अमेरिका एक मशहूर रियल्टी शो शार्क टैंक यूएस पर आधारित है। इस शो के दूसरे सीजन में नमिता थापर, विनीता सिंह , पीयूष बंसल, अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल शार्क यानी जज बने हैं। पिछले सीजन में भारत पे (Bharat Pe) के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) भी जज बन कर आये थे लेकिन इस सीजन में उनकी जगह कारदेखो (Cardekho) के फाउंडर अमित जैन (Amit Jain) को शार्क के तौर पर शामिल किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।