GO First ने 55 यात्रियों के बिना उड़ान भरने पर मांगी माफी, 1 साल के लिए सभी को फ्री टिकट देगी एयरलाइन

Go First: बीते सोमवार 55 यात्रियों के लिए बिना ही उड़ान भरने के मामले पर अब गो फर्स्ट (Go First) ने माफी मांगी है। इसके अलावा एयरलाइन सभी 55 यात्रियों को 1 साल के लिए घरेलू मार्गों पर एक मुफ्त टिकट की पेशकश की है, जो अगले एक वर्ष के लिए वैध है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
Go First एयरलाइन ने 55 यात्रियों के बिना उड़ान भरने की घटना पर माफी मांगी है।

बेंगलुरू से दिल्ली के बीच 55 पैसेंजर्स को छोड़ कर उड़ान भरने वाली गो फर्स्ट (GO First) की फ्लाइट की घटना के बाद अब कंपनी ने इस पर माफी मांगी है और उन सभी यात्रियों को फ्री टिकट जारी किया है। बता दें कि बीते सोमवार को बेंगलुरू से दिल्ली के बीच गो फर्स्ट की एक फ्लाइट ने 55 पैसेंजर्स को लिए बिना ही उड़ान भरी थी।

Joshimath Sinking Updates: सेना की 25 बिल्डिंगों में दरार, शिफ्ट किए गए जवान, अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

Go First ने जारी किया स्टेटमेंट

इस पूरे मामले पर गो फर्स्ट (Go First) ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि एयरलाइन द्वारा हैरान करने वाली गलती हुई है। इसके लिए हम सभी स्टाफ को जिम्मेदार मानते हैं। सभी कर्मचारियों को जांच तक रोस्टर से हटा दिया गया है। गो फर्स्ट ने अपने बयान में कहा कि बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाली उड़ान G8 116 में अनजाने निरीक्षण के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। यात्रियों को दिल्ली और दूसरे गंतव्यों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट्स का इंतजाम किया गया था। बता दें कि सिविल एविशन के डायरेक्टर जनरल (DGCA) ने भी इस पूरे मामले पर एयरलाइन के खिलाफ एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।


सभी पैसेंजर्स को एक साल के लिए मुफ्त टिकट दे रही एयरलाइन

पैसेंजर्स से माफी मांगते हुए गो फर्स्ट ने उन सभी को घरेलू मार्गों पर एक मुफ्त टिकट की पेशकश की है, जो अगले एक वर्ष के लिए वैध है। डीजीसीए (DGCA) ने इस पूरी घटना पर एयरलाइन की तरफ से प्रॉपर कम्युनिकेशन और कोऑर्डिनेशन की कमी को जिम्मेदार माना है। साथ ही इस लापरवाही के हाइली अवाइडेबल भी बताया है।

पैसेंजर्स ने एयरलाइन के खिलाफ ट्विटर पर की थी शिकायत

बता दें कि पूरी घटना पर यात्रियों ने ट्वीट करते हुए एयरलाइन के किलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। एक पैसेंजर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि Go First की फ्लाइट G8 116 ने 50 से भी ज्यादा यात्रियों को छोड़ कर उड़ान भरी है। क्या यह एयरलाइन नींद में चल रही है। बता दें कि हाल ही में कई सारी एयरलाइनों में यात्रियों को हो रही परेशानी की खबर सामने आई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।