Nargis Fakhri Sister Aliya Arrested: नरगिस फाखरी की बहन आलिया हुईं गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और दोस्त की हत्या का लगा आरोप

Nargis Fakhri Sister Aliya Arrested: बॉलीवुड की फेसम एक्ट्रेस में से एक नरगिस फाखरी की बहन आलिया को लेकर एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आलिया फाखरी को दो लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आलिया को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 8:30 PM
Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी की बहन आलिया हुई गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और दोस्त की हत्या का लगा आरोप

Nargis Fakhri Sister Aliya Arrested: बॉलीवुड से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार शाम को एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आलिया पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप है। एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर आरोप है कि उन्होंने जलन में आकर आग लगाई जिसमें दो लोगों की जलकर मौत हो गई है।

नरगिस फाखरी की बहन को किया गया गिरफ्तार

43 वर्षीय आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क पुलिस में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आलिया फाखरी पर न्यूयॉर्क में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी महिला मित्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबरों की माने तो आलिया फाखरी ने जलन की वजह से दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी थी। इस आग में 35 वर्षीय एडवर्ड जैकब्स और 33 वर्षीय अनास्तासिया 'स्टार' एटियेन की मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।


डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने क्या कहा

डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा कैट्ज ने इस मामले पर में कहा, "इस आरोपी ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से आग लगाकर दो लोगों की जान ले ली। आग लगने से दोनों इसकी लपटों में फंस गए और धुएं के कारण उनकी दुखद मौत हो गई।"

नरगिस फाखरी की मां ने क्या कहा?

इस मामले पर नरगिस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है पर उनका मां ने इस मामले में अपनी बेटी आलिया का बचाव किया है। पोर्टल से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या करेगी। वह एक ऐसी इंसान थी जो सभी का ख्याल रखती थी। उसने सभी की मदद करने की कोशिश की।" इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि दांतों की एक दुर्घटना के बाद से ही आलिया को ओपिओइड की लत से जूझना पड़ा था।

शोभिता धुलिपाला ने शेयर की 'पेली कुथुरु' रस्म की Photos, लाल साड़ी में दुल्हन सी दिखीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।