National Film Awards 2023: नेशनल फिल्म अवार्ड में छाए अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

National Film Awards 2023: 'RRR' को सबसे लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि विक्की कौशल की सरदार उधम ने 'सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म' का खिताब जीता। 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 7:13 PM
National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा गुरुवार को नई दिल्ली में की गई

National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 (69th National Film Awards) के विजेताओं की घोषणा गुरुवार को नई दिल्ली में की गई। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर घोषित किया गया, जबकि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और कृति सेनन (Kriti Sanon) को 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रस का अवार्ड दिया गया। 'RRR' को सबसे लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि विक्की कौशल की सरदार उधम (Sardar Udham) ने 'बेस्ट हिंदी फिल्म' का खिताब जीता।

शूजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम ने एक और उपलब्धि जोड़ दी है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सरदार उधम ने धमाल मचा दिया। फिल्म ने इन पांच कैटेगरी में जीते अवार्ड:

1- बेस्ट हिंदी फिल्म

2- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर


3- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

4- बेस्ट ऑडियोग्राफी

5- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

देखें पूरी लिस्ट:

  • - 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • - 2021 के लिए नेशनल अवार्ड: 'RRR' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का पुरस्कार मिला।
  • - 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवर्ड मिला।
  • - ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार।
  • - राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, कीर्ति सेनन को ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार।
  • - डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एडिटर का पुरस्कार जीता। इस फिल्म का निर्देशन भी भंसाली ने ही किया था।
  • - पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'मिमी' में अपनी भूमिका के लिए 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का पुरस्कार जीता।
  • - 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की 'शेरशाह' को स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला।

Sunny Deol: 56 करोड़ रुपये के लोन और घर की नीलामी पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड जीतने के तुरंत बाद, 'द कश्मीर फाइल्स' की अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने News18 Showsha को बताया, “सुबह के 6:30 बजे हैं। मैं US में हूं। मैं अभी-अभी एक कॉल के साथ उठी, जिसमें मुझे बतया गया कि द कश्मीर फाइल्स और मैंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। मैं बेहद खुश हूं। मैं इतना अभिभूत हूं कि मुझे नहीं पता कि क्या कहूं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।