National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 (69th National Film Awards) के विजेताओं की घोषणा गुरुवार को नई दिल्ली में की गई। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर घोषित किया गया, जबकि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और कृति सेनन (Kriti Sanon) को 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रस का अवार्ड दिया गया। 'RRR' को सबसे लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि विक्की कौशल की सरदार उधम (Sardar Udham) ने 'बेस्ट हिंदी फिल्म' का खिताब जीता।
