National Film Awards 2022: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है, जिसमें देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया है। सबकी नजर बेस्ट एक्टर पर बनी हुई थी, जिसका नाम भी सामने आ गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्टर सूर्या (Suriya) और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) को बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अजय देवगन को 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए और सूर्या को 'सोरारई पोटरु' के लिए मिला है। वहीं, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का पुरस्कार विशाल भारद्वाज को 1232 किमी के मरेंगे तो वहीं जाकर (1232 Kilometers Marenge To Wahin Jaakar) गाने के लिए दिया गया है।
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार 'तुलसीदास जूनियर (Toolsidas Junior)' को और सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार 'सोरारई पोटरु' (तमिल) को, जबकि सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' को मिला है।
इस साल के फिल्म पुरस्कारों की 10 सदस्यीय जूरी का अध्यक्षता फिल्ममेकर विपुल शाह कर रहे हैं। यह फिल्म पुरस्कार 2020 में सर्टिफाइड हुई फिल्मों को दिए गए हैं। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'जस्टिस डिलेड बट डिलीवर' और 'थ्री सिस्टर्स' को मिला है।
- बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर) और साउथ एक्टर सूर्या।
- बेस्ट हिंदी फिल्म- तुलसीदास जूनियर
- बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालामुरली
- बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर- बिजू मेनन
- बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रामौली
- स्पेशल मेंशन जूरी अवॉर्ड- चाइल्ड आर्टिस्ट वरुण बुद्धदेव
- मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- मध्य प्रदेश
- स्पेशल मेंशन स्टेट- उत्तराखंड और यूपी
- बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा अवॉर्ड- द लॉन्गेस्ट किस