Natu Natu: साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। इसके बाद ये गाना ऑस्कर 2023 के लिए भी नॉमिनेट हुआ। वहीं अब ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ को एक और सम्मान हासिल हुआ है। 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को आयोजित होने वाले 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड्स नाइट में ‘नाटू-नाटू’ गाने पर सिंगर राहुल सिप्लिगुंज (Rahul Sipligunj) और काल भैरव लाइव (Kaala Bhairava) परफॉर्मेंस देंगे। यह लॉस एंजिल्स, यूसए के डॉल्बी थिएटर में होगा।
