Get App

Nayanthara-Dhanush Controversy: बर्थडे गर्ल नयनतारा को धनुष ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, जवाब ना देने पर चुकाने होंगे 10 करोड़

Nayanthara-Dhanush Controversy: धनुष ने नयनतारा को उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनताराः बियॉन्ड द फेरीटेल’ के लिए लीगल नोटिस भेजा। एक्टर के लीगल नोटिस के जवाब में नयनतारा ने एक ओपन लेटर लिख धनुष के इस हरकत आलोचना की थी। जिसके बाद इस लेटर पर रिएक्शन देते हुए धनुष के वकील ने एक्ट्रेस और नेटफ्लिक्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 4:21 PM
Nayanthara-Dhanush Controversy: बर्थडे गर्ल नयनतारा को धनुष ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,  जवाब ना देने पर चुकाने होंगे 10 करोड़
Nayanthara-Dhanush Controversy: बर्थडे गर्ल नयनतारा को धनुष ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम (Photo Credit-Social Media)

Nayanthara-Dhanush Controversy: नयनतारा आज अपना 40 बर्थडे मना रही है। साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वाली नयनतारा पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह उनकी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘नयनताराः बियॉन्ड द फेरीटेल’ है। जिसका ट्रेलर पिछले हफ्ते ही रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर की रिलीज के बाद साउथ के एक्टर धनुष ने एक्ट्रेस की डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेज दिया। नयनतारा ने भी इस पर एक्टर के नाम एक ओपन लेटर लिख कर उनके लीगल नोटिस की काफी आलोचना की। जिसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया।

इस पर अब धनुष के वकील ने अपना रिएक्शन दिया है। नयनतारा और नेटफ्लिक्स को धनुष के वकील ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। साथ ही यह भी कहा है कि, अगर वह अपनी डॉक्यूमेंट्री से सीन नहीं हटाती है तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जा सकता है। बता दें, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा ने धनुष के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नानुम राउडी धान' की 3 सेंकेंड की क्लिप का इस्तेमाल की थी। जिसको लेकर एक्टर ने नयनतारा को लीगल नोटिस भेजा है।

धनुष के वकील ने क्या कहा

एक्टर धनुष के वकील का यह बयान सोशल मीडिया पर एक्टर के एक फैन ने शेयर किया है। इस बयान में कहा गया है कि,"मेरे क्लाइंट (धनुष) फिल्म के निर्माता हैं और वह ये अच्छे से जानते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के बनाने के लिए एक-एक पैसा कहां खर्च किया है। आपके मुवक्किल (नयनतारा) ने कहा है कि मेरे मुवक्किल ने किसी भी व्यक्ति को बिहाइंड द सीन फुटेज शूट करने के लिए नहीं कहा है और यह बयान निराधार है। आपके मुवक्किल को इसका कड़ा सबूत देना होगा।" धनुष के वकील ने आगे बताया कि, "विरोधी पक्ष के लोगों ने इस क्लिप के इस्तेमाल पर जो दलीलें दी है वह मेरे मुवक्किल (धनुष) को अस्पष्ट लगा। जो फुटेज डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल की गई है वो फिल्म निर्माता धनुष की है ना कि उसकी जिसने इस को रिकॉर्ड किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें