Nayanthara-Dhanush Controversy: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। रिलीज के बाद से ही यह विवादों में आ गया, दरअसल इस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में 'नानुम राउडी धान' नाम की एक फिल्म के 3 सेकेंड की बीटीएस क्लिप का इस्तेमाल हुआ था। जिसको लेकर अभिनेता धनुष ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था।
जिसके बाद एक्ट्रेस ने धनुष के नाम एक ओपन लेटर लिख कर क्लिप के इस्तेमाल पर नोटिस भेजे जाने पर एक्टर की काफी आलोचना की। वहीं नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने धनुष की एक पुरानी क्लिप शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नयनतारा के पति ने शेयर किया एक पोस्ट
अपने पत्नी के समर्थन में विग्नेश शिवन ने 2017 की फिल्म 'सक्का पोडु पोडु राजा' के ऑडियो लॉन्च से धनुष की एक पुरानी क्लिप शेयर की, जिसमें धनुष यह कहते हैं कि, "एक के लिए हमारा प्यार दूसरों के लिए नफरत में क्यों बदल जाता है। अगर यह बदलता है, तो इस भावना का कोई मतलब नहीं रहता है। दुनिया एक दयनीय स्थिति की ओर जा रही है। यहां बहुत ज्यादा नकारात्मकता है। अगर कोई दूसरा व्यक्ति जीवन में अच्छा कर रहा है तो यह किसी को पसंद नहीं है। जियो और जीने दो। किसी को भी दूसरे व्यक्ति से नफरत नहीं करनी चाहिए। अगर आपको कोई पसंद है, तो उसकी खुशी में उसके साथ जश्न मनाएं। अगर आपको कोई पसंद नहीं है, तो बस आगे बढ़ो।"
डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की कहानी
इस पोस्ट के कैप्शन में विग्नेश ने लिखा, "सितारों को कम से कम अपने कुछ मासूम 'कट्टर प्रशंसकों' के बारे में सोचना चाहिए, जो यह सब मानते हैं। लोगों को बदलो और अन्य लोगों की खुशी में खुशी खोजना चाहिए।" विनेश ने एक और पोस्ट में लिखा, "हमारी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री से हटाया जाने वाला 10 करोड़ की क्लिप, इसे यहां फ्री में देख ले"। आपको बता दें की इस डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस नयनतारा के निजी जिंदगी और इंडस्ट्री में उनकी यात्रा और 'लेडी सुपरस्टार' का लेबल हासिल करने के दौरान उनके जिंदगी में आने वाले उतार चढ़ाव को दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
नयनतारा ने शेयर किया था पोस्ट
अपने ओपन लेटर में नयनतारा ने धनुष के लिए लिखा, "यह दुखद है कि आपका यह निर्णय केवल हमारे खिलाफ अपनी व्यक्तिगत नाराजगी को व्यक्त करने के लिए है और आप जानबूझकर इतने लंबे समय तक बिना किसी निर्णय की स्थिति में बने रहे।" उन्होंने धनुष के सार्वजनिक व्यक्तित्व पर भी कटाक्ष करते हुए लिखा, "काश आप अपने मासूम प्रशंसकों के सामने ऑडियो लॉन्च में मंच पर दिखने वाले व्यक्ति के आधे भी होते, लेकिन स्पष्ट रूप से आप जो उपदेश देते हैं, उसका पालन खुद नहीं करते, कम से कम मेरे और मेरे साथी के लिए तो आप ऐसा नहीं करते हैं।"
नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनताराः बियॉन्ड द फेयरी टेल' जो की 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा ने धनुष के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नानुम राउडी धान' की छोटी सी क्लिप का इस्तेमाल की थी। बता दें इस फिल्म में नयनतारा लीड रोल में थी, वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर उनके पति विग्नेश शिवन थे। इससे पहले नयनतारा ने इस फिल्म के गानों को इस्तेमाल अपने डॉक्युमेंट्री में करने की परमिशन मांगी थी लेकिन एक्टर ने एनओसी देने से इनकार कर दिया। अपनी डॉक्यूमेंट्री में फिल्म का 3 सेकेंड का हिस्सा इस्तेमाल करने के लिए धनुष ने उन पर 10 करोड़ का लीगल नोटिस दे दिया। एक्टर की इस हरकत पर नयनतारा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।