Nayanthara-Dhanush Controversy: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। रिलीज के बाद से ही यह विवादों में आ गया, दरअसल इस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में 'नानुम राउडी धान' नाम की एक फिल्म के 3 सेकेंड की बीटीएस क्लिप का इस्तेमाल हुआ था। जिसको लेकर अभिनेता धनुष ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था।
