Nayanthara-Dhanush Controversy: साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा इस समय एक्टर धनुष के साथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। नयनतारा को उनकी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा:बियॉन्ड द फेयरीटेल' को लेकर धनुष ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। एक्ट्रेस पर ये आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म 'नानुम राउडी धान' के 3 सेकेंड का एक वीडियो का इस्तेमाल किया है। धनुष ने लीगल नोटिस ने नयनतारा से 10 करोड़ के मुवाअजे की भी मांग की है।
इसके बाद एक्ट्रेस ने धनुष के नाम एक ओपन लेटर लिखा है। इस लेटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धनुष के वकील ने नयनतारा को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। आइए जानते है साउथ के दो फेमस सितारों के बीच आखिर यह विवाद कब शुरू हुआ।
काफी अच्छे दोस्त थे धनुष और नयनतारा
बता दें कि 9 जून 2022 के दिन नयनतारा विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस शादी में फिल्म जगत के कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे, जिसमें रजनीकांत और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। लेकिन इस शादी में धनुष शामिल नहीं हुए थे। ऐसा कहा जाता है कि उनको इस शादी में इनवाइट नहीं किया गया था। एक जमाने में ऐसा कहा जाता है कि धनुष और नयनतारा काफी अच्छे दोस्त थे। धनुष ने साल 2013 में ‘एदीर नीचल’ नाम की एक फिल्म को प्रोड्यूस किया था, जिसमें ऐक्ट्रेस ने बिना कोई फीस लिए फिल्म के एक गाने ‘लोकल बॉयज’ में परफॉर्म भी किया था। धनुष ने कई मौके पर नयनतारा की तारिफ भी करते दिखते थे, लेकिन इतनी प्यारी दोस्ती में दरार 2015 में आई फिल्म ‘नानम राउडी धान’ के बाद पड़ गई।
इन दोनों के विवाद की कहानी शुरू होती है साल 2015 में आई फिल्म 'नानुम राउडी धान' से। इस फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष और डायरेक्टर विगनेश शिवन थे। इस फिल्म के लीड रोल में विजय सेतुपति थे। नयनतारा के लिए ये फिल्म गेम चेंजर साबित हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई और इसी फिल्म के सेट पर नयनतारा को विग्नेश शिवन से प्यार हो गया। जिसके बाद वो शादी के बंधन में भी बंध गए।
इस फिल्म के बाद शुरू हुई दोनों में दुश्मनी
इस फिल्म के बाद से ही धनुष और नयनतारा के बीच दुश्मनी का दौर शुरू हुआ था। इस फिल्म के रिलीज होने के पहले ही इनके बीच तनाव की शुरूआत हो गई थी। नयनतारा के अनुसार, धनुष फिल्म की सफलता से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। फिल्म की सफलता उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। नयनतारा को इस फिल्म से काफी कुछ मिला लेकिन प्रोड्यूसर धनुष के लिए ये फिल्म किसी बूरे सपने से कम नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के सेट पर विग्नेश और नयनतारा काफी समय एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते थे,जिसकी वजह से फिल्म का तय शेड्यूल में दिक्कतें आने लगी। ऐसा भी कहा जाता है कि इससे फिल्म के बजट 12 करोड़ रूपए बढ़ गया था। बजट बढ़ने से धनुष काफी परेशान हो गए थे और उनको शुरू में ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म अच्छी कमाई नहीं करेगी। हालांकि, नानम राउडी धान एक बड़ी हिट बन गई और इससे सबको काफी प्रॉफिट हुआ।
फिल्म में एक्ट्रेस का काम नहीं पसंद था
ऐसा भी कहा जाता है कि धनुष इस फिल्म के बाद नयनतारा से काफी नाराज थे और उन्हें, एक्ट्रेस का काम बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। साल 2016 में नयनतारा को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। नयनतारा ने अपनी स्पीच में कहा था, इस फिल्म की लोकप्रियता से धनुष खुश नहीं थे। एक्ट्रेस के अनुसार, धनुष यह बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि ये फिल्म हिट हो लेकिन यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई। इस फिल्म के दोनों मुख्य कलाकारों का करियर बन गया। फिल्म के हिट होने के बाद भी नयनतारा और धनुष के बीच के रिश्ते नहीं अच्छे हुए।
अब इतने सालों बाद यह लड़ाई फिर से शुरू हो गई है। यह विवाद हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल में फिल्म के एक 3 सेंकेड का फुटेज के इस्तेमाल करने को लेकर है, दरअसल इस डॉक्यूमेंट्री के में 'नानुम राउडी धान' फिल्म के 3 सेकेंड की बीटीएस क्लिप का इस्तेमाल हुआ था। जिसको लेकर अभिनेता धनुष ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने धनुष के नाम एक ओपन लेटर लिख कर क्लिप के इस्तेमाल पर नोटिस भेजे जाने पर एक्टर की कड़ी आलोचना की। इससे पहले नयनतारा ने इस फिल्म के गानों को इस्तेमाल अपनी डॉक्युमेंट्री में करने की परमिशन धनुष से मांगी थी लेकिन एक्टर ने एनओसी देने से इनकार कर दिया।