Nayanthara-Dhanush Controversy: साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा इस समय एक्टर धनुष के साथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। नयनतारा को उनकी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा:बियॉन्ड द फेयरीटेल' को लेकर धनुष ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। एक्ट्रेस पर ये आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म 'नानुम राउडी धान' के 3 सेकेंड का एक वीडियो का इस्तेमाल किया है। धनुष ने लीगल नोटिस ने नयनतारा से 10 करोड़ के मुवाअजे की भी मांग की है।
