NetFlix और एमेजॉन प्राइम पर इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, वीकेंड पर देखिए ये फिल्में

इस हफ्ते आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आपको इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग अलग फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइये डाल लेते हैं एक नजर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेबसीरीज पर। आप सिनेमा हॉल में जाकर क्रिस्टोफर नोलान (Christopher nolan) की ओपेनहाइमर (Oppenheimer) का लुत्फ उठा सकते हैं

अपडेटेड Jul 22, 2023 पर 3:41 PM
इस हफ्ते अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग अलग फिल्में रिलीज हो रही हैं

इस वीक सिनेमा और एंटरटेनमेंट लवर्स को मनोरंजन का काफी तगड़ा डोज मिलने वाला है। अगर आप इस वीकेंड कहीं बाहर जाने का या फिर घूमने फिरने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं तो आप सिनेमा हॉल में जाकर क्रिस्टोफर नोलान (Christopher nolan) की ओपेनहाइमर (Oppenheimer) का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप हॉलीवुड की एक और बड़ी फिल्म बार्बी भी देख सकते हैं। वहीं अगर आप सिनेमाहॉल में जाकर अपने पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आपको इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग अलग फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइये डाल लेते हैं एक नजर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेबसीरीज पर।

बवाल (Bawaal)

यह फिल्म इसी हफ्ते एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज हो गई है। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। वरुण ने इस फिल्म एक हिस्ट्री टीचर का रोल किया है। वहीं जान्हवी के कपूर के किरदार का नाम निशा है। इस फिल्म की कहानी सेकेंड वर्ल्ड वॉर के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है।


ट्रायल पीरियड

इश फैमिली कॉमेडी फिल्म में जेनेलिया देशमुख और मानव कौल ने लीड रोल किया है। फिल्म में दोनों पति पत्नी बने हैं जो कि अपनी शादी से ब्रेक लेकर अलग अलग लोगों को डेट करने का फैसला करते हैं। यह फिल्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर अवेलबल है।

Seema Haider Case: सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, मांगी भारतीय नागरिकता

स्वीट मैगनोलियास सीजन 3 -नेटफ्लिक्स

यह वेबसीरीज शेरिल वुड्स द्वारा लिखे गए उपन्यासों पर आधारित है। वेब सीरीज की कहानी तीन सबसे अच्छे दोस्तों, मैडी, हेलेन और डाना सू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साउथ कैरोलिना के छोटे से शहर सेरेनिटी में रहते हैं। इस वेबसीरीज में वह सब कुछ है जो आपको चाहिए, चाहे वह प्यार हो, परिवार हो, ड्रामा हो या फिर ट्रेजडी।

द डीपेस्ट ब्रीथ -नेटफ्लिक्स

फिल्म दो स्काई डाइवर्स के बीच दोस्ती और स्पेशल बॉन्ड और खेल के प्रति उनके जुनून की कहानी बताती है। यह फिल्म एलेसिया जेंचिनी पर फोकस्ड है, जो एक इतालवी चैंपियन फ्रीडाइवर और स्टीफन कीनन, एक आयरिश सुरक्षा गोताखोर हैं।

दे क्लोन्ड टायरोन-नेटफ्लिक्स

जॉन बोयेगा, टेयोना पैरिस और जेमी फॉक्स की एक फंतासी फिल्म में वे सभी तत्व हैं जो इसे एक क्लासिक फंतासी मास्टरपीस बनाते हैं। इस फिल्म में क्लोन एलियंस और सरकारी एजेंटों की कहानी दिखाई गई है।

कालकूट-जियो सिनेमा

फिल्म में कोई और नहीं बल्कि विजय वर्मा हैं। वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हैं जो रुकी हुई शादी और सामाजिक दबाव से भी जूझ रहा है। उन्हें समाज में मौजूद बुजुर्गों से उत्पीड़न का सामना करते हुए भी दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन सुमित सक्सेना ने किया है और यह 27 जुलाई को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।