Seema Haider Case: पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani Women) सीमा हैदर (Seema Haider) को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई कि उसने भारतीय नागरिकता (Indian Citizenship) की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने याचिका दायर की है। ये खबर ऐसे समय में आई है, जब 30 साल की सीमा को लेकर कई तरह के रहस्य और गहरे हो गए हैं। वह मई में ग्रेटर नोएडा में अपने साथी सचिन मीना के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत आई थी।
Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदर ने अपनी याचिका में भारत में रहने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। वह भारतीय संस्कृति और परंपराओं से गहराई से प्रभावित होने का दावा करती है। उसने ऐसे समय में दया की गुहार लगाई है, जब उसे पाकिस्तान भेजने की जोरदार कोशिशें हो रही हैं।
हैदर ने अपने साथी सचिन मीना से 2020 में ऑनलाइन गेम PUBG के प्राइवेट चैट रूम में मुलाकात की थी। PUBG और फिर WhatsApp पर बातचीत के दौरान उनकी दोस्ती इस हद तक प्यार में बदल गई कि हैदर इस साल मार्च में काठमांडू के एक होटल के कमरे में मीना के साथ एक हफ्ता बिताने के लिए नेपाल चली गई।
दो महीने बाद, वह अवैध रूप से भारत में घुसने से पहले कराची से दुबई और फिर नेपाल गई। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ लखनऊ और आगरा होते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंची और तब से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
4 जुलाई को, उसे मीना और उसके पिता के साथ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन-चार दिन बाद, तीनों को एक स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने उनसे और उनके साथी से उनके रिश्तेदारों और उनके भाई और चाचा के पाकिस्तानी सेना में सेवारत होने के दावों पर दो दिनों तक पूछताछ की। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया कि पूछताछ के दौरान ATS के अधिकारियों ने उससे अंग्रेजी के वाक्य पढ़ने को दिए, जिसे उसने बिना रुके बड़े अच्छे से पढ़ लिया।
सूत्रों ने वेबसाइट को बताया कि UP ATS अधिकारियों ने हैदर से उसकी हिंदी के बारे में भी पूछताछ की, क्योंकि उसे TV इंटरव्यू देते समय कठिन हिंदी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जाता था।
रिपोर्ट के मुताबिक, हैदर ने ATS अधिकारियों को बताया कि उसने PUBG पर भारतीय साथियों के साथ खेलते हुए हिंदी सीखी।
सूत्रों ने वेबसाइट को बताया कि UP ATS ने सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की है। हालांकि, पाकिस्तानी महिला ने दावा किया है कि अगर वह अपने देश लौटी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।