इस वीक सिनेमा और एंटरटेनमेंट लवर्स को मनोरंजन का काफी तगड़ा डोज मिलने वाला है। अगर आप इस वीकेंड कहीं बाहर जाने का या फिर घूमने फिरने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं तो आप सिनेमा हॉल में जाकर क्रिस्टोफर नोलान (Christopher nolan) की ओपेनहाइमर (Oppenheimer) का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप हॉलीवुड की एक और बड़ी फिल्म बार्बी भी देख सकते हैं। वहीं अगर आप सिनेमाहॉल में जाकर अपने पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आपको इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग अलग फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइये डाल लेते हैं एक नजर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेबसीरीज पर।
