Nitin Desai Suicide: 'देवदास' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों के सेट बनाने वाले आर्ट डायरेक्टर ने की खुदकुशी, स्टूडियो में लगाई फांसी

Nitin Desai Suicide: नितिन देसाई ने मुंबई से 80 किमी दूर एक स्टूडियो में फांसी लगा लीष लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे नितिन ने आर्थिक तंगी की वजह से ये फैसला लिया। नितिन एक आर्ट डायरेक्टर थे और हम दिल दे चुके सनम, जोधा अकबर जैसी हिट फिल्मों के सेट डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें बेहतरीन काम की वजह से 4 बार नेशनल अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 12:20 PM
नितिन ने कर्जत इलाके में बने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाई।

Nitin Desai Suicide: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरत में है। 57 साल के नितिन ने मुंबई से लगभग 80km दूर कर्जत इलाके में बने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। कुछ दिन पहले एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने उनपर धोखाखड़ी का आरोप भी लगाया था। सिनेमा जगत को अपनी कला से कई क्लासिक फिल्में देने वाले नितिन देसाई के इस फैसले से हर कोई सदमे में है।

बार-बार करते रहे इनकार

मई में नितिन पर एक ऐड एजेंसी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी का आरोप था कि नितिन ने उनसे 3 महीने तक काम करवाया और फिर पैसा ही नहीं दिया। 51 लाख रुपए की धोखाधड़ी का इल्जाम नितिन देसाई पर लगा था। हालांकि नितिन ने हर बार इन आरोपों को गलत ठहराया और इससे इनकार किया। नील नितिन मुकेश ने दिग्गज आर्ट डायरेक्टर को ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी। साथ ही बताया कि कला में कितने माहिर थे नितिन देसाई।

Donald Trump को सैकड़ों साल की जेल! इन 78 मामलों का कर रहे सामना


जीत चुके हैं चार नेशनल अवॉर्ड

नितिन देसाई ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। उन्हें एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। आखिरी बार उन्होंने पानीपत फिल्म के लिए काम किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि जब वो अपने पहले प्रोजेक्ट 1987 में आए हिट शो तमस का सेट बना रहे थे तो उन्होंने लगातार 13 दिन और 13 रातों तक काम किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।