Donald Trump को सैकड़ों साल की जेल! इन 78 मामलों का कर रहे सामना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस डिपार्टमेंट के हालिया अभियोग को मिलाकर अब ट्रंप 78 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। ट्रम्प खुद को बेगुनाह बता रहें है लेकिन अगर उन्हें दोषी ठहराया गया और फिर हर एक मामले के लिए उन्हें अधिकतम अवधि की सजा सुनाई गई तो ट्रंप को सैकड़ों वर्षों की जेल हो सकती है

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप को हो सकता है कि अधिकतम सजा न सुनाई जाए या उन्हें एक साथ कई मामलों में सजा काटने की अनुमति मिल जाए लेकिन आरोपों और सजाओं की लंबी सूची ट्रम्प के कानूनी खतरे की गंभीरता को दिखाती है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस डिपार्टमेंट के हालिया अभियोग को मिलाकर अब ट्रंप 78 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। ट्रम्प खुद को बेगुनाह बता रहें है लेकिन अगर उन्हें दोषी ठहराया गया और फिर हर एक मामले के लिए उन्हें अधिकतम अवधि की सजा सुनाई गई तो ट्रंप को सैकड़ों वर्षों की जेल हो सकती है। हालांकि ऐसे मामले कम हैं, जब जजों ने अधिकतम सजा सुनाई है। इसके अलावा मुजरिमों को एक साथ कई मामलों में सजा काटने की अनुमति दे देते हैं यानी कि किसी मामले में दस साल की सजा हो और दूसरे किसी मामले में चार ही साल की सजा है तो इसकी सजा दस साल वाले में एडजस्ट करने की मंजूरी दी जा सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप की गोपनीय दस्तावेजों के मामले में हुई गिरफ्तारी, सुनवाई के बाद हुए रिहा, बाइडेन पर साधा निशान

लेकिन Donald Trump के सामने स्थिति गंभीर

डोनाल्ड ट्रंप को हो सकता है कि अधिकतम सजा न सुनाई जाए या उन्हें एक साथ कई मामलों में सजा काटने की अनुमति मिल जाए लेकिन आरोपों और सजाओं की लंबी सूची ट्रम्प के कानूनी खतरे की गंभीरता को दिखाती है। इसके अलावा यह अमेरिका के सामने भी असाधारण स्थिति है जिसकी कमान एक बार फिर ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में लेना चाहते हैं। अमेरिका में कोई शख्स अधिकतम दो बार राष्ट्रपति रह सकता है और ट्रंप एक बार राष्ट्रपति रह चुके हैं। उन्होंने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए जो बिडेन (Joe Biden) को कड़ी टक्कर दी लेकिन नाकाम रहे।

Donald Trump गिरफ्तारी के बाद हुए रिहा, बाइडन पर बौखलाए, बोले-'हमारा देश नरक में जा रहा है'


ये हैं सभी 78 चार्जेज और उनमें अधिकतम सजा की डिटेल्स

चार्ज  कितने केस  अधिकतम सजा
सरकारी कार्यवाही में भ्रष्ट तरीके से बाधा डालना (2020 के इलेक्शन से जुड़ा मामला) 1 20 साल
सरकारी कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के लिए षड्यंत्र (इलेक्शन से जुड़ा मामला) 1 20 साल
संवैधानिक अधिकार से जुड़े काम कर रहे शख्स को डराने-धमकाने का षड्यंत्र (चुनाव से जुड़ा मामला) 1 10 साल
अमेरिका के साथ फर्जीवाड़ा करने का षड्यंत्र 1 5 साल
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी अपने पास बनाए रखना (क्लासिफाई डॉक्यूमेंट्स से जुड़ा मामला) 32 हर केस के लिए 10 साल की सजा
न्याय में बाधा डालना (डॉक्यूमेंट्स केस) 1 20 साल
सरकारी कार्यवाही से जुड़े रिकॉर्ड्स अपने पास रखना (डॉक्यूमेंट्स केस) 1 20 साल
सरकारी कार्यवाही से जुड़े रिकॉर्ड्स छिपाना (डॉक्यूमेंट केस) 1 20 साल
अमेरिकी जांच अधिकारियों से डॉक्यूमेंट्स छिपाना (डॉक्यूमेंट केस) 1 20 साल
छिपाने की योजना बनाना (डॉक्यूमेंट्स केस) 1 5 साल
अमेरिकी सरकार से झूठ बोलना (डॉक्यूमेंट केस) 1 5 साल
सरकार द्वारा मांगी गई डिटेल्स में छेड़छाड़, उसे नष्ट करना या छिपाना (डॉक्यूमेंट केस) 1 20 साल
सरकार द्वारा मांगी गई डिटेल्स में भ्रष्ट तरीके से बदलाव, नष्ट करना या छिपाना (डॉक्यूमेंट केस) 1 20 साल
कारोबारी रिकॉर्ड्स में गड़बड़ी (मैनहट्टन डीए हुश-मनी केस) 34 हर केस के लिए 4 साल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।