Donald Trump गिरफ्तारी के बाद हुए रिहा, बाइडन पर बौखलाए, बोले-'हमारा देश नरक में जा रहा है'

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैनहटन की कोर्ट से निकलकर अपने घर फ्लोरिडा पहुंच चुके हैं। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की है। एडल्ट स्टार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों के सामने आए। ट्रंप ने कहा कि हमारा देश नरक में जा रहा है

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 9:06 AM
Story continues below Advertisement
ट्रंप का ट्रायल जनवरी 2024 में शुरू हो सकता है। इस दिन ट्रंप को फिर से कोर्ट में पेश होना होगा

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के खिलाफ पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को मुंह बंद रखने के लिए सीक्रेट पेमेंट देने के मामले में मैनहट्टन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। उन पर 34 संगीन आरोप लगे हैं। सुनवाई खत्म होने के बाद ट्रंप अपने घर फ्लोरिडा पहुंच चुके हैं। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कोई भी ‘गैरकानूनी काम’ नहीं किया है। वहीं कानून से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। इस दौरान उन्होंने जो बाइडन पर हमला करते हुए कहा कि ‘देश नरक में जा रहा है।’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर न्यूयॉर्क के मैनहैटन कोर्ट ने क्रिमिनल केस चलाने की घोषणा की। ट्रंप पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और आर्थिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस में 34 आरोप लगाए गए हैं। ट्रम्प ने कोर्ट में कहा कि वो निर्दोष हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। ट्रंप का ट्रायल जनवरी 2024 में शुरू हो सकता है। इस दिन ट्रंप को फिर से कोर्ट में पेश होना होगा।

डोनाल्ड ट्रंप पर लगे ये आरोप


अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। जब किसी राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मामला चलाया जा रहा है। ट्रम्प पर यह केस 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अफेयर और उन्हें चुप रहने के लिए पैसे देने के आरोप लगाया गया है। इस आपराधिक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। डोनाल्ड ट्रंप आपराधिक मामले की सुनवाई के लिए मैनहट्टन की अदालत पहुंचे थे। ट्रम्प पर चल रहे ज्यादातर केस 3 मामलों से जुड़े हुए हैं। पहला वित्तीय गड़बड़ी जिससे उन्होंने ज्यादा पैसे कमाए। दूसरा 6 जनवरी 2021 को संसद में हुई हिंसा में ट्रम्प की भूमिका। तीसरा केस है 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में दखलअंदाजी की कोशिश।

Donald Trump ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बाइडेन पर लगाया देश को कमजोर करने का आरोप

ट्रंप ने खुद को बताया निर्दोष

ट्रंप ने इस सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान भी उन्होंने अपने आपको निर्दोष बताया है। फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैंने दुश्मनों से देश की रक्षा की है। मैंने कभी नहीं सोचा था मेरे साथ ऐसा होगा। अमेरिका में इस समय हालात बेहद खराब हैं। मेरे विरोधियों को भी लगता है मेरे साथ गलत हुआ है। लोग हैरान है कि मेरे साथ अमेरिका में ऐसा हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।