Nora Fatehi Defamation: बीते सोमवार नोरा फतेही ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी स्टेटमेंट दर्ज करवाई। नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दायर मानहानि केस में कई चीजों का खुलासा किया। नोरा का कहना है कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बली का बकरा बनाया जा रहा है जबकि उनका केस में शामिल किसी भी आदमी से कुछ भी लेना-देना नहीं है।
