OMG 2 के रास्ते में रुकावट, सेंसर बोर्ड ने दी अक्षय कुमार के शिव अवतार को बदलने की हिदायत

OMG 2 के प्रोड्यूसर को अक्षय कुमार को शिव अवतार से बदलकर दूसरे किरदार में बदलना होगा। सेंसर बोर्ड कि इन हिदायतों के बाद अगर OMG 2 में इन बदलावों को किया जाता है, तो फिर फैंस को फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। टीम इन बदलावों के लिए और समय लेगी इसके बाद फिल्म को 11 अगस्त को रिलीज नहीं किया जा सकेगा। फिलहाल फिल्म की टीम इन बदलावों के खिलाफ विरोध कर रही है।

अपडेटेड Jul 30, 2023 पर 8:16 PM
अक्षय कुमार की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ीं, शिव अवतार की वजह से सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

OMG 2 Censor: काफी समय से OMG 2 में अक्षय कुमार के भगवान शिव बनने की खबर हर तरफ फैली हुई है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर में भी ये दिखाया गया है कि अक्षय कुमार ही शिव है। जहां अक्षय कुमार को इस अवतार में देख फैंस बेहद इंप्रेस है वहीं CBFC ने फिल्म को लेकर अपना फैसला सुनाया है। दरअसल सेंसर बोर्ड चाहता है कि फिल्म के डायरेक्टर अमित राय अक्षय कुमार के किरदार को भगवान शिव से बदल कर किसी दूत में कर दें। अगर डायरेक्टर ये बदलाव करते हैं तो फिल्म में लगभग 20 बदलाव और कट लगाने होंगे। सेंसर बोर्ड की रिवीजन कमेटी ने पिछले हफ्ते फिल्म का रिव्यु करने के बाद ये बदलाव मेकर्स को बताए हैं।

 फिल्म पर पड़ेगा बुरा असर

एक सॉर्स के मुताबिक अगर ये बदलाव किए गए तो फिल्म पर काफी बुरा असर पड़ेगा। क्योंकि फिल्म के कई ऐसे हिस्से हैं जहां अक्षय कुमार को पूरी तरह से नीला दिखाया गया है।  इसका मतलब ये होगा कि OMG 2 के प्रोड्यूसर को अक्षय कुमार  को जिन सीन्स में नीला दिखाया गया है वहां से पूरी तरह हटाना होगा। अगर OMG 2  में इन बदलावों को किया जाता है तो फिर फैंस को फिल्म के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। टीम इन बदलावों के लिए और समय लेगी इसके बाद फिल्म को 11 अगस्त को रिलीज नहीं किया जा सकेगा।


Fardeen Khan: 18 साल बाद टूटने के कगार पर पहुंची फरदीन खान की शादी, पत्नी माधवानी से लेने जा रहे हैं तलाक!

फिल्म को डिजिटली बदलने में लगेगा टाइम

एक सॉर्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड द्वारा बताए सीक्वेंस को बदलना या कलर को भी डिजिटली बदलने में ज्यादा फंड और टाइम लगेगा। इस हफ्ते की शुरुआत में ये भी खबर थी कि मेकर्स सेंसर बोर्ड के सुझाए बदलावों के खिलाफ लड़ेंगे और फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स रिलीज डेट को आगे शिफ्ट करने पर विचार कर रहे हैं। वो कमेटी के सुझावों का विरोध करेंगे और इसके बाद फिल्म की पूरी तरह से प्रमोशन पर जुटेंगे। बता दें कि अक्षय कुमार की OMG 2 में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अगर OMG 2, 11 अगस्त को ही रिलीज होती है तो गदर 2 को थिएटर्स में कंपीटिशन देती दिखाई देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।