अक्षय कुमार की OMG 2 पर आदिपुरुष के विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने अपनाया सख्त रवैया, जानिए क्या है वजह

OMG 2 2012 में आई OMG का सीक्वल है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है और सनी देओल की गदर 2 को टक्कर देगी। वहीं इसी वक्त रजनीकांत की जेलर भी रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने कही ये बात, दरअसल आदिपुरुष को जारी बवाल के बीच सेंसर बोर्ड किसी भी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है।

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 1:30 PM
OMG 2 2012 में आई OMG का सीक्वल है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है

OMG 2 release: अक्षय कुमार की OMG 2 अगस्त में रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म के रिलीज होने के रास्ते में अभी भी CBFC रुकावट बनकर खड़ा हुआ है। एक रिपोर्ट् के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म के रिलीज पर होल्ड लगा दिया है। दूसरा दावा ये है कि कमेटी ने इस फिल्म को रिवीजन के लिए दूसरी कमेटी के पास फॉरवर्ड कर दिया है। आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर पनपे विवाद के बाद कमेटी इस फिल्म को लेकर सख्त रवैया अपना रही है।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा

सॉर्सेज के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास करने की जगह उसे रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजना ज्यादा बेहतर समझा। बोर्ड आदिपुरुष को लेकर लोगों के विरोध को देखने के बाद फिर एख बार हिस्ट्री रिपीट नहीं करना चाहता है। आदिपुरुष के आधुनिक डायलॉग्स और कलियुगी भाषा के चलते लोगों ने फिल्म काजमकर विरोध किया। मनोज मुंतशिर को फिल्म के डायलॉग्स फिर से लिखने पड़े। लोगों से माफी भी मांगी और फिल्म को बदलाव के साथ रिलीज किया गया। हालांकि लोगों ने फिल्म को बुरी तरह से बायकॉट कर दिया।

फिल्म को लेकर डायरेक्ट ने नहीं दिया रिएक्शन

अक्षय कुमार और फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने अभी तक फिल्म को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अभी किसी भी तरह का कोई इश्यू नहीं है। सेंसर बोर्ड से जुड़ी प्रोसेस जारी है। वहीं रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को देखने के बाद उसे रिवीजन कमेटी को भेज दिया है।

बिहार में दूल्हा निकला गंजा, तो दुल्हन के परिवार वालों ने कर दी धुलाई


महादेव अवतार में नजर आ रहे अक्षय कुमार

OMG 2 का टीजर इसी हफ्ते सामने आया। फिल्म में अक्षय कुमार महादेव के अवतार के रूप में दिखाई देंगे। सिर पर जटाएं लिए अक्षय कुमार इस धरती पर मानव रूप में महादेव की अनुभूति देते दिखाई दिए। वहीं फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक भक्त के रूप में दिखाई दिए। इस फिल्म में आपको यामी गौतम और अरुण गोविल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। OMG 2 2012 में आई OMG का सीक्वल है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है और सनी देओल की गदर 2 को टक्कर देगी। वहीं इसी वक्त रजनीकांत की जेलर भी रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।