बिहार में दूल्हा निकला गंजा, तो दुल्हन के परिवार वालों ने कर दी धुलाई

Bihar Groom Video Viral: दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा गंजेपन को छिपाने के लिए विग पहनकर आया। घरवालों को जब सारा माजरा समझ में आया तो उन्होंने दूल्हे की पकड़कर धुनाई कर दी। दूल्हा हाथ जोड़ता रहा विग को पकड़कर कसकर खींचता रहा लेकिन वधु पक्ष के लोगों ने सरेआम इज्जत नीलाम कर दी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 12:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शादी में विग पहनकर पहुंचा था दूल्हा। दूल्हा गया के इकबालपुर एरिया का रहने वाला है।

Bihar Groom Video Viral: बिहार के गया जिले से एक मामला सामने आया है। दरअसल शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे के गंजेपन का खुलासा होते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। सोशल मीडिया पर दूल्हे की कुटाई की ये वीडियो अब वायरल हो रही है। दरअसल वधु पक्ष के लोग दूल्हे को गालियां देते हुए और बुरी तरह से पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं। इन दिनों वैसे भी अलग-अलग वजहों से कई शादियां कैंसिल हुई हैं लेकिन ये वजह काफी हैरान करने वाली है।

दूल्हे ने जोड़ लिए हाथ फिर भी लौटाई बारात

ट्विटर पर इस वीडियो को घर का क्लेश बताकर वायरल किया जा रहा है। 'दूल्हे ने नकली बाल लगाकर अपने गंजे होने की बात परिवार से छुपाई। शादी में विग पहनकर पहुंचा था दूल्हा।' दूल्हा गया के इकबालपुर एरिया का रहने वाला है। दूल्हे की बजौरा गांव की एक लड़की से दूसरी शादी होने जा रही थी। शादी के दौरान वो सेहरे के नीचे अपने नकली बालों कि विग छिपा रहा था हालांकि उसका सारा प्लान चौपट हो गया।


एक्सिस बैंक ने फ्लिपकार्ट के साथ को-ब्रांडेड कार्ड सहित पांच क्रेडिट कार्ड पर मिल रहे बेनीफिट में की कटौती

विग को खींचते रहे दुल्हन पक्ष वाले उछाली दूल्हे की इज्जत सरेआम

दुल्हन के परिवार वालों को जैसे ही उसके बालों को लेकर शक पैदा हुआ वो उसके बाल खींचने लग गए। दूल्हा माफी मांगता रह गया लेकिन किसी ने भी उसे नहीं बख्शा। ये तो गया बिहार की कहानी है ऐसी ही कहानी कर्नाटक से भी सामने आई है। कर्नाटक में माला पहनाते हुए दुल्हन के गले पर दूल्हे ने हल्का सा हाथ लगा दिया। फिर क्या दुल्हन ने माला फेंक दी और वहां से चली गई। दूल्हे के परिवार वालों ने भी नाराज होकर शादी तोड़ दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।