OMG 2 Trailer Out: ‘रख विश्वास तू है, शिव का दास’ अपनी फ्लॉप हुई फिल्मों की लिस्ट को भूल अब फिर एक बार अक्षय कुमार OMG 2 पर दांव लगाने के लिए आ गए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। OMG की सफलता के बाद अब OMG 2 में भी भगवान के मार्गदर्शन से उनका एक भक्त केस लड़ने जा रहा है। इस बार भी कोर्टरूम ड्रामा है लेकिन कांजीलाल मेहता की जह कांतिसरन मुद्गल केस लेकर आए हैं। अपने बेटे की अश्लील हरकत को डिफेंड करने के लिए अकेले स्कूल से भिड़ गए हैं। इस ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशंस, भक्ति और कोर्ट का थोड़ा-बहुत मसाला है।
पिता का बेटे के लिए प्यार
ट्रेलर की शुरुआत नंदी से होती है जो शिव के गणों में से किसी एक को धरती पर भक्त की मदद के लिए चुनते हैं। शुरुआत में ही ये साफ कर दिया गया है कि फिल्म में अक्षय कुमार शिव नहीं बल्कि उनके गण के रूप में नजर आएंगे। दूसरी ओर पंकज त्रिपाठी अपने बेटे के ‘वल्गर एक्ट’ को डिफेंड करने के लिए कोर्ट जा पहुंचे हैं। अब कांतिसरन अपनी थोड़ी बहुत समझ से दलीलें पेश कर रहे हैं और कानून से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा में शिव के गण साथ खड़े हैं।
सेंसर बोर्ड ने चलाई जमकर कैंची
सीक्वल क्या तोड़ पाएगा पुराने रिकॉर्ड
OMG 2 2012 में आई OMG का सीक्वल है। ओएमजी में जहां परेश रावल एक नास्तिक थे वहीं ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी को भोले का भक्त दिखाया गया है। ये भी रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। हालांकि इस पर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की भिड़ंत सनी देओल की गदर 2 के साथ होगी। देखना ये है कि क्या ये फिल्म पहले की तरह रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर पाएगी।