Eras Tour की सफलता को देखते हुए Taylor Swift ने बांटे 55 मिलियन डॉलर, दिया अरबों का बोनस

Eras Tour Bonus: एरास टूर पर सिंगर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस टूर में लगभग 1 बिलियन डॉलर के टिकट बेचे गए। टेलर की टिकट सेल से यूएस टूरिज्म को भी बेहद फायदा पहुंचा है। एरास टूर की वजह से होटल बुकिंग्स में भी इजाफा देखने को मिला है। TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी हफ्ते टेलर स्विफ्ट ने Eras Tour के सारे इक्विपमेंट्स को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने वाले हर ट्रक वाले को 100,000 मिलियन डॉलर दिए हैं।

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 11:54 AM
People Magazine के मुताबिक डैंसर्स, टेक्नीशियन, केटरर्स सभी को टेलर स्विफ्ट ने भारी भरकम चेक दिए हैं।

Eras Tour Bonus: टेलर स्विफ्ट का एरास टूर सक्सेस की नई सीढ़ियां चढ़ रहा है। अपने इस टूर की कामयाबी को देखते हुए सिंगर ने टिकट बेचने वाले डिपार्टमेंट में काम कर रहे लोगों में 55 मिलियन डॉलर लगभग 4 अरब का बोनस बांटने का फैसला लिया है। People Magazine के मुताबिक डांसर्स, टेक्नीशियन, केटरर्स सभी को टेलर स्विफ्ट ने भारी भरकम रकम के चेक सौंपे हैं। इसके साथ ही पॉपस्टार ने टीम को इस टूर को इतना सक्सेसफुल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

ट्रकर्स को दिया बोनस

TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी हफ्ते टेलर स्विफ्ट ने Eras Tour के सारे इक्विपमेंट्स को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने वाले हर ट्रक वालों को 100,000 मिलियन डॉलर लगभग 82 लाख रुपए दिए हैं। Michael Scherkenbach शोमोशन ट्रकिंग कंपनी के फाउंडर और सीईओ ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए नॉर्मल से ज्यादा बोनस दिया गया है। इस काम के लिए हमें 5000-10,000 डॉलर(4 लाख -8 लाख रुपए) तक दिए जाते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो ये बहुत बड़ा अमाउंट है। Michael Scherkenbach ने हालांकि ये नहीं रिवील किया कि उसके कितने स्टाफ को 100,000 डॉलर का चेक मिला है। लेकिन Michael Scherkenbach ने बातया कि उसके क्रू में से 50 लोग एरास टूर पर काम कर रहे हैं।

स्कॉट स्विफ्ट ने दिया लेटर

Scherkenbach आगे की जानकारी देते हुए कहा कि टेलर स्विफ्ट ने अपने लॉस एंजेलिस वाले टूर से पहले ट्रकर्स के साथ एक मीटिंग की थी। SoFi स्टेडियम में होने वाले इस कॉन्सर्ट के बारे में मीटिंग होने वाली थी। जिसमें टेलर स्विफ्ट खुद तो नहीं आ सकीं लेकिन उनके पिता स्कॉट स्विफ्ट ने वहां पहुंचकर सबको सरप्राइज दिया और सिंगर के लिखे लेटर्स सबमें बांट दिए।

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी मस्जिद में जारी रहेगा ASI सर्वे, इलाहाबाद HC में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज


टेलर के साथ से लिखे गए लेटर

स्कॉट ने स्पीच दी और कहा कि उन्होंने टेलर के साथ बोनस को लेकर बात की थी। उन्हें लगता है कि सभी को बोनस देना बिलकुल सही है। टेलर ने सभी ड्राइवरों को हाथ से लिखे लेटर भी भेजे थे। सभी लेटर्स पर एक वैक्स सील भी लगी थी जिस पर टेलर स्विफ्ट का मोनोग्राम बना हुआ था। एरास टूर पर सिंगर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस टूर में लगभग 1 बिलियन डॉलर के टिकट बेचे गए। टेलर की टिकट सेल से यूएस टूरिज्म को भी बेहद फायदा पहुंचा है। एरास टूर की वजह से होटल बुकिंग्स में भी इजाफा देखने को मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।