शाहिद कपूर से पहले बॉबी देओल को ऑफर हुई थी 'जब वी मेट', इस वजह से हाथ से निकली थी फिल्म

'जब वी मेट' बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर लीड रोल में थे।फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में आदित्य के रोल के लिए शाहिद कपूर पहली पसंद नहीं थे

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 9:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जब वी मेट फिल्म में आदित्य के रोल के लिए शाहिद कपूर पहली पसंद नहीं थे

Imtiaz Ali: करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' बॉलीवुड की की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसमें करीना कपूर (गीत) और शाहिद कपूर (आदित्य) के किरदार लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में आदित्य के रोल के लिए शाहिद कपूर पहली पसंद नहीं थे। इस बात का खुलासा कुछ सालों पहले फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने किया था। आइए जानते हैं इम्तियाज अली ने क्या कहा था।

इम्तियाज अली ने किया बड़ा खुलासा


साल 2023 में लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने 'जब वी मेट' की कास्टिंग को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वे इस फिल्म को बॉबी देओल के साथ बनाना चाहते थे, क्योंकि वह उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है। उन्होंने बॉबी की दूसरी फिल्मों के पूरे होने का इंतजार भी किया और दो साल तक इस प्रोजेक्ट को शुरू नहीं किया ताकि बॉबी देओल इसमें काम कर सकें। इम्तियाज अली ने बताया कि बॉबी की फिल्म 'सोचा ना था' की रिलीज के बाद उन्होंने दो साल तक इंतजार किया, लेकिन बॉबी देओल 'जब वी मेट' के लिए अपना शेड्यूल एडजस्ट नहीं कर पाए थे। इस दौरान इम्तियाज को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे मजबूर होकर उन्होंने फिल्म की कास्टिंग बदलने का कठिन फैसला लिया।

इम्तियाज अली ने पांच साल तक किया इंतजार

इम्तियाज अली ने बताया कि बॉबी देओल को कई बड़े निर्देशकों से ऑफर मिल रहे थे और वे काफी समय से उन मौकों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया और फिल्म शुरू नहीं हो पाई तो इम्तियाज को लगा कि अब और इंतजार करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, "मैंने पांच साल 'सोचा ना था' पर काम किया और फिर दो साल तक कोई फिल्म नहीं बनाई। फिर हमने सोचा कि शायद हमें साथ में यह फिल्म नहीं बनानी चाहिए।"

Udit Narayan: उदित नारायण से पहले इन हॉलीवुड सेलेब्स के Kiss ने मचाया था बवाल, जानें कौन-कौन है इसमें शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।