साल 2023 में लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने 'जब वी मेट' की कास्टिंग को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वे इस फिल्म को बॉबी देओल के साथ बनाना चाहते थे, क्योंकि वह उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है। उन्होंने बॉबी की दूसरी फिल्मों के पूरे होने का इंतजार भी किया और दो साल तक इस प्रोजेक्ट को शुरू नहीं किया ताकि बॉबी देओल इसमें काम कर सकें। इम्तियाज अली ने बताया कि बॉबी की फिल्म 'सोचा ना था' की रिलीज के बाद उन्होंने दो साल तक इंतजार किया, लेकिन बॉबी देओल 'जब वी मेट' के लिए अपना शेड्यूल एडजस्ट नहीं कर पाए थे। इस दौरान इम्तियाज को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे मजबूर होकर उन्होंने फिल्म की कास्टिंग बदलने का कठिन फैसला लिया।