Oscar 2023: फिल्मों की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर की सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5.30 बजे से होगी। लॉस एंजलिस में ये फंक्शन रविवार रात 8 बजे शुरू होगा। इस बार भारत की तरफ से 3 नॉमिनेशन हैं। बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए फिल्म RRR का गाना नाटू-नाटू, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स और ओरिजिनल शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में दी एलिफेंट व्हिस्परर्स को फाइनल नॉमिनेशन मिला है। हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजरें नॉमिनेट होने वाली मूवी, एक्टर और एक्ट्रेसज पर टिकीं होंगी। लेकिन क्या आपको पता है इस अवॉर्ड को जीतने वाले लोगों का कभी ट्रॉफी पर मालिकाना हक नहीं होता है।
