Oscars nominations 2023: 95वें अकादमी पुरस्कार (95th Academy Awards) के लिए नॉमिनेशन आज, 24 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे घोषित किए जाएंगे। ऑस्कर-विजेता रिज अहमद नॉमिनेट लोगों के नाम की घोषणा करने के लिए M3GAN स्टार एलीसन विलियम्स के साथ शामिल होंगे। नॉमिनेशन के लिए वोटिंग मंगलवार को बंद हो गई। इसमें एकेडमी के करीब 10,000 सदस्यों ने वोट किया। एक दशक पहले एकेडमी 6000 से ज्यादा मेंबर थे।
गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स आखिरी दो बड़े इवेंट थे। इनका असर ऑस्कर नॉमिनेशन की वोटिंग पर भी देखने को मिल सकता है। भले ही इन दोनों वोटिंग बॉडी का एकेडमी कुछ लेनादेना न हो।
इस साल, दुनिया भर की 301 मोशन पिक्चर्स बेस्ट पिक्चर अवार्ड के लिए नॉमिनेट होने की होड़ में हैं। हमेशा की तरह, ऐसी फिल्मों की एक लंबी लिस्ट होती है, जिनकी कागज पर मजबूत दावेदार थीं, लेकिन आखिरकार अलग-अलग कारणों से प्रदर्शन नहीं कर पाईं।
आज हम यहां बात करने जा रहे हैं कि किन फिल्मों को इस साल ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए चुना जा सकता है।
Everything Everywhere All At Once
ये कहानी एक ऐसी औरत की है, जो अपनी खुद की पहचान खोजने में लगा होती है। इस नाम से ही इस फिल्म की कहानी को समझा जा सकता है। 'द डेनियल' के रूप में जानी जाने वाली डायरेक्टर जोड़ी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्मी में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मिशेल योह को बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन की उम्मीद है।
ये स्टीव स्पीलबर्ग की एक आत्मकथात्मक खोज है, जिसने उनके जीवन और करियर को आकार दिया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ काम नहीं कर पाई, लेकिन इसके एकेडमी के कई वोटर्स पर कुछ असर छोड़ने की उम्मीद है। द आर्टिस्ट (2011) से लेकर ला ला लैंड (2016) तक एकेडमी हमेशा ऐसी फिल्मों के प्रति पक्षपाती रही है, जो इंडस्ट्री का गुणगान करती हैं।
The Banshees of Inisherin
ब्रिटिश-आयरिश प्ले राइटर मार्टिन मैकडॉनघ थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी (2017) के साथ मिली सफलता को दोहराते दिख रहे हैं। फिल्म को इसक कलाकारों के लिए कई एक्टिंग नॉमिनेशन के लिए चुने जाने की भी संभावना है, जिसमें बेस्ट एक्टर कैटेगरी में कॉलिन फैरेल का पहला नॉमिनेशन भी शामिल है।
टॉम क्रूज़ की पीट 'मावरिक' मिशेल 36 साल बाद लौटी है। क्रूज ने 2020 में एक दांव खेला था है और दो साल तक फिल्म को रिलीज करने से इनकार कर दिया था। उनका मानना था कि जब तक महामारी कम नहीं हो जाती और दर्शक फिर से सिनेमाघरों में जाने के लिए तैयार नहीं हो जाते तब तक फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा।
जेम्स कैमरन की Avatar: return to Pandora पहले से ही भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। सीक्वल ने इस हफ्ते दुनिया भर में 2 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया, ऐसा करने वाली ये ऐसी छठी फिल्म है और टाइटैनिक (1997) और Avatar (2009) के बाद कैमरून की तीसरी फिल्म है।
नॉमिनेशन तो ऑस्कर अवॉर्ड की केवल एक शुरुआत हैं। अगले छह हफ्तों में ये तय होगा कि 12 मार्च की उस बड़ी रात को इन नॉमिनेशन में से कौन अपने घर कितना बड़ा अवॉर्ड लेकर जाएगा।