Get App

Oscar 2024: 20 नॉमिनीज को दिया जा रहा है 1.4 करोड़ का बैग, जानिए क्या हैं अंदर

Oscar 2024: हर साल ऑस्कर में टॉप नॉमिनीज को खास बैग दिया जाता है। इस साल ये बैग 20 नॉमिनीज को दिया जाएगा। इसमें 50 गिफ्ट्स होंगे। सबसे सस्ता गिफ्ट रुबिक क्यूब और सबसे महंगा स्विट्जरलैंड में तीन दिन का स्टे है जिसकी कीमत 41 लाख है। जानिए गिफ्ट्स में और क्या है खास-

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2024 पर 4:24 PM
Oscar 2024: 20 नॉमिनीज को दिया जा रहा है 1.4 करोड़ का बैग, जानिए क्या हैं अंदर
Everyone Wins की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, लोगों को मिलेगा ये खास गिफ्ट

Oscar 2024: ऑस्कर में अवॉर्ड के अलावा भी नॉमिनीज (Nominees Gift) के लिए भी बहुत कुछ होता है। 22 सालों से एक लॉस एंजेलिस (Los Angeles Gift) बेस्ड मार्केटिंग कंपनी Distinctive Assets टॉप कैटेगरीज में नॉमिनेशन पाने वालों को एक खास तरह का Everybody Wins का बैग दे रही है। इस बैग (Everyone Wins Price) की कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपए है। 2024 में ये खास बैग 20 नॉमिनीज को  दिया जाएगा। इसकी असल कीमत (Price of Nominee Gift) 180,000 डॉलर्स है।

Everyone Wins के गुडी बैग और गुडी सूटकेस की कीमत

Everyone Wins एक तरह का गुडी बैग और गुडी सूटकेस है। इस खास बैग में 50 गिफ्ट्स होते हैं। सबसे सस्ता 1200 रुपए वाला रुबिक क्यूब और सबसे महंगा गिफ्ट स्विट्जरलैंड के Ski Chalet में वक्त बिताने वाला 41 लाख रुपए का इनविटेशन। Distinctive Assets फाउंडर लैश फेरी ने बताया कि सारे गिफ्ट्स एक सिंगल सूटकेस में आना नामुमकिन होता है ऐसे में हम ओलंपिया लगेज का इस्तेमाल करते हैं जो सबसे बड़ा रॉलिंग ड्युफेल बैग है। इसके बाद सभी को इको फ्रेंडलि टॉट बैग्स में भरा जाता है।

Everybody Wins गिफ्ट बैग्स में होती हैं ये चीजें

इस साल के बैग में सबसे महंगा स्विट्जरलैंड में शैलेट जर्मेट पीक में तीन रात रुकने का गिफ्ट है, जिसकी कीमत 50,000 डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) है। ऑस्कर 2024 के नॉमिनेटेड लोगों को पूरे शैले का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। साथ में नौ गेस्ट ले जाने की परमिशन है।

दक्षिणी कैलिफोर्निया के गोल्डन डोर स्पा में सात दिन बिताने के इनविटेशन है, जिसकी कीमत 24,000 डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये) है। स्पा, फार्म-टू-टेबल भोजन और माइंडफुलनेस और वेलनेस क्लासेस भी यहां दी जाती हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें