Oscar के ऑफिशियल पेज पर Deepika Padukone के हिट गाने ‘दीवानी मस्तानी’ को मिली जगह, रणवीर सिंह ने जाहिर की खुशी

Deepika Padukone हमेशा से ही अपनी कातिलाना अदाओं और सादगी के लिए जानी जाती हैं। बाजीराव मस्तानी में उनका कुछ ऐसा ही किरदार था बतौर मस्तानी उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। ऐसे में ऑस्कर ने अपने इंस्टा के ऑफिशियल पेज पर दीपिका पादुकोण के दीवानी -मस्तानी को जगह दी है।

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 10:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Oscar ने अपने ऑफिशियल पेज पर दीपिका पादुकोण के हिट गाने को दी जगह

Deepika Padukone के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। कभी ऑस्कर (Oscar Insta Page) में सिर्फ अनाउंसमेंट के लिए इन्वाइटेड एक्ट्रेस का गाना दीवानी-मस्तानी (Deewani Mastani) ऑस्कर के ऑफिशियल पेज है। The Academy ने अपने ऑफिशियल इंस्टा पेज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के पॉपुलर गाने को शेयर किया है। ये गाना संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था। फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी मुख्य भूमिका में थे।

Deepika Padukone का दीवानी-मस्तानी हुआ हिट

बाजीराव मस्तानी के लिए ये गाना श्रेया घोषाल ने गाया था। वीडियो के वायरल होते ही इंडियन फैंस ने ऑस्कर को हिंदी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद कहा। लोग दीपिका पादुकोण की ब्यूटी की भी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में पेशवा बाजीराव की भूमिका में नजर आए रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और अपनी लाइफ की मस्तानी की तारीफ की। दीपिका पादुकोण ने इसे अपनी इंस्टा स्टोरीज पर भी शेयर किया।

View this post on Instagram

A post shared by The Academy (@theacademy)


दीपिका पादुकोण को ऑस्कर की ओर से दूसरा सम्मान

बीते साल दीपिका पादुकोण ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में 'RRR' के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘Naatu Naatu' की परफॉर्मेंस को अनाउंस किया था। एक्ट को इंट्रोड्यूस करते हुए दीपिका कहती हैं कि, “कमाल का कोरस, इलेक्ट्रिफाइंग बीट्स और कातिलाना डांस मूव्स ने इसे सनसनी बना दिया है। यह गाना फिल्म में भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सितारामा राजू और कोमाराम भीम के बीच दोस्ती के बारे में बताता है। इसे यूट्यूब और टिकटॉक पर लाखों बार देखा गया है। यह किसी भारतीय प्रोडक्शन का ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाला पहला गाना भी है। दीपिका का सादगी भरे अंदाज को दुनियाभर के लोगों ने सराहा था। FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी प्रेजेंट करने वाली दीपिका पादुकोण पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं। ऐसे में ऑस्कर द्वारा उन्हें दिया गया ये सम्मान बेहद स्पेशल है।

ऑस्कर 2023 के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा होंगी दीपिका पादुकोण, अब तक केवल दो भारतीयों के नाम पर थी ये उपलब्धि

Oscar Awards 2023: वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं दीपिका पादुकोण, काइली जेनर और रिहाना भी हुई शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।