Oscars 2023: आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सभी को इंतजार था। 95वें अकेडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 जबरदस्त आगाज के बाद टीवी और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। SSS राजामौली की फिल्म 'RRR' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रच दिया है। अवॉर्ड अपनी झोली में डाल लिया है। इसी के साथ पूरे देश भी जश्न में डूब गया है। इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था। इस लिस्ट में शामिल 15 गानों को हराकर 'नाटू-नाटू' ने बाजी मार ली है। बता दें कि बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड RRR के नाटू नाटू को मिला है।
इस कैटेगरी में आरआरआर के नाटू नाटू का मुकाबला अप्लॉज, होल्ड माय हैंड, लिफ्ट मी अप, और दिस इज अ लाइफ के बीच था। आरआरआर के नाटू नाटू के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को मिला है।
वहीं 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म की पूरी टीम खुशी से झूम उठी। जूनियर एनटीआर, रामचरण और राजामौली ने 'नाटू-नाटू' के लिए अवॉर्ड की अनाउंसमेंट होते ही एक दूसरे को गले लगा लिया। इनके चेहरे पर इस अवॉर्ड की जीतने की खुशी साफ झलक रही थी। दरअसल, ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना है। RRR पिछले दो दशकों में अकादमी पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। जबकि 'नाटु नाटु' ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाला पहला भारतीय सॉन्ग था। 'नाटू-नाटू' सॉन्ग एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया है। चंद्रबोस ने इसे लिखा है और इस गाने तो जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया है।
ऑस्कर इस साल भारत के लिहाज से बेहद अहम है। दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई हैं। वहीं, नाटू-नाटू गाने पर परफॉर्मेंस को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। गाने के दोनों सिंगर राहुल सिपलीगंज और काल भैरवा ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान दर्शकों ने जमकर हूटिंग की. दीपिका पादुकोण ने जैसे ही नाटू नाटू गाने का जिक्र किया, दर्शक जोर-जोर से चीयर करने लगे।
नाटू नाटू गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में भी अवॉर्ड जीता था। तभी से इसे ऑस्कर की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। इससे पहले 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म के गाने 'जय हो' ने 81वें अकेडमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटिगरी में ऑस्कर जीता था।