Oscars 2023: 95वें एकेडमी अवॉर्ड का आगाज हो गया है। इस बार भारत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स काफी अहम हैं। इस बीच The Elephant Whisperers ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटिगरी में अवॉर्ड जीत लिया है। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटिगरी में यह ऑस्कर जीता है। इस कैटिगरी में फिल्म ने 'हॉलआउट', 'हाउ डू यू मेज़र ए ईयर?', 'द मार्था मिशेल इफेक्ट' और 'स्ट्रेंजर एट द गेट' जैसी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को मात दी है। द एलीफेंट व्हिस्परर' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। इसे कार्तिकी गोंसालविज़ (Kartiki Gonsalves) ने निर्देशित और गुनीत मोंगा (Guneet Monga) ने प्रोड्यूस किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने की थी डॉक्यूमेंट्री की तारीफ
जब द एलीफेंट व्हिस्परर्स ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुई थी। उसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने द एलिफेंट व्हिस्पर्स का रिव्यू किया था। चोपड़ा ने इसकी खूब तारीफ की थी। प्रियंका ने लिखा था, 'इमोशन्स से भरा एक ट्रंक. मैंने हाल में ही जिन डॉक्यूमेंट्रीज को देखा उनमें से दिल छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री में से एक है। मुझे बहुत पसंद आई। कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा को बहुत-बहुत बधाई। बता दें कि 'द एलिफेंट व्हिसपरर्स' दक्षिण भारत में एक अनाथ हाथी को पालने वाले कपल की सच्ची कहानी है।
यह फिल्म बोमन और बेल्ली (Bomman and Bellie) नाम के कपल की एक कहानी है। यह कपल तमिलनाडु के मुदुमलाई नेशनल पार्क (Mudumalai National Park) के पास रहते हैं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दो अनाथ हाथी के बच्चों के देखभाल को समर्पित कर दिया। बच्चों का नाम रघु और अनु नाम दिया। उन्होंने हाथी के बच्चों अपने परिवार का हिस्सा बना लिया। इस फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक ने मनीकंट्रोल को फरवरी महीने में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है। इस फिल्म ने यह साबित किया है कि अगर किसी कहानी को अच्छी स्टोरी और अच्छी फिल्म मेकिंग तकनीकी के साथ शूट किया जाए तो कैसे एक छोटी सी स्थानीय स्तर कहानी पूरी दुनिया में लोगों पर अपना असर डाल सकती है।