Oscars 2023 Nomination: साइंस फिक्शन इंडी हिट 'Everything Everywhere All at Once' 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स (95th Academy Awards) में 11 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे चल रही है। डैनियल क्वान और डैनियल शेइनर्ट की लिखी और डायरेक्ट की गई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म एक चीनी-अमेरिकी आप्रवासी महिला के जीवन पर आधारित है। मिशेल योह ने ये किरदार निभाया है। इसमें दिखाया गया है कि एक शक्तिशाली इंसान को मल्टीवर्स को नष्ट करने से रोकने के लिए उसे खुद के पैरेलल यूनिवर्स से कनेक्ट होती है।
