OTT Release this Week: इस हफ्ते ओटीटी होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, घर बैठ कर उठाएं इन फिल्मों और वेब सीरीज मजा

OTT Release: इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपका एंटरटेन करने के लिए कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। जो आपके वीकेंड को और भी खास बना देंगी। अगर आप इस वीकेंड घर पर रहकर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो इन शानदार फिल्मों और वेब सीरीज को देखने के लिए तैयार हो जाइए

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 5:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है

OTT Release this Week: बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी लोग फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार करते हैं। हर हफ्ते की तरह इस वीकेंड भी ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की बेहतरीन फिल्में और सीरीज शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते जी5, डिज्नी+ हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रहे हैं, जो आपको अपनी स्क्रीन से बांधे रखेगी।

हिसाब बराबर (जी5)

यह फिल्म एक ईमानदार टिकट कलेक्टर के बारे में है जो एक बड़े बैंक धोखाधड़ी का खुलासा करता है। फिल्म में बैंक के इस धोखाधड़ी को सामने लाने के लिए उसके संघर्षों को दिखाया गया है। फिल्म में आर. माधवन, कीर्ति कुल्हारी, योगेश त्रिपाठी और अन्य कलाकार मूख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को जी5 पर रिलीज होगी।


द नाइट एजेंट सीजन 2 (नेटफ्लिक्स)

द नाइट एजेंट का सीजन 2 पिछले सीजन के क्लाइमैक्स से शुरू होगा, जहां पीटर अपनी नई नौकरी में शामिल हो जाता है। पहले सीजन की घटनाओं से अभी भी बाहर निकलते हुए, पीटर को सीआईए में एक जासूस का खुलासा करने के लिए एक नए मिशन पर भेजा जाता है। इस सीजन में शॉन और रोज लार्किन के रिश्ते को भी दिखाया जाएगा। द नाइट एजेंट शो में गेब्रियल बासो, लुसियाने बुकानन और कारी माचेट मुख्य भूमिका में हैं। यह शो 23 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

द सैंड कैसल (नेटफ्लिक्स)

यह फिल्म एक परिवार की कहानी है, यह परिवार एक ऐसे सुंदर द्वीप पर फंसा हुआ है, जो बाहरी नजर से परफेक्ट लगता है लेकिन अलग-थलग पड़ा हुआ है। यह मिस्ट्री और फैंटेसी से भरपूर थ्रिलर फिल्म है, जो आपके विकेंड को और भी रोमांचक बना देगी। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

शिवरापल्ली (प्राइम वीडियो)

शिवरापल्ली सीरीज राग मयूर द्वारा निर्देशित और टीवीएफ के हिट शो पंचायत का तेलुगु रीमेक है। इस सीरीज में एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की पोस्टिंग तेलंगाना के दूर-दराज के गांव शिवरापल्ली में पंचायत सचिव के रूप हुई है। यह सीरीज 24 जनवरी से स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में मुरलीधर गौड़, रूपा लक्ष्मी, उदय गुरला, सनी पल्ले और पावनी करणम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज की कहानी 'पंचायत' जैसी होने वाली है।

स्वीट ड्रीम्स (डिज्नी+ हॉटस्टार)

'स्वीट ड्रीम्स' फिल्म एक रोमांटिक काल्पनिक कहानी है। इस फिल्म में अमोल पराशर और मिथिला पालकर ने केनी और दीया के किरदार निभाए हैं। केनी और दीया जो असल जिंदगी में कभी नहीं मिले, लेकिन अक्सर एक-दूसरे के सपने देखते हैं। यह रोमांटिक कहानी 24 जनवरी से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

सैफ अली खान के केस में आया नया मोड़, आरोपी शरीफुल के पिता ने बेटे को लेकर किया बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।