OTT Releases This Week: 'ये काली काली आंखें' से लेकर 'Dune' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही है दमदार वेब सीरीज और फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Week: इस हफ्ते देश में OTT पर कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें Yeh Kaali Kaali Ankhein Season 2 से लेकर The Helicopter Heist तक शामिल है। इनका मजा इस विकेंड पर आप ले सकते हैं

अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 1:09 PM
इस हफ्ते देश में OTT पर रिलीज होने वाली कुछ बेहतरीन शो

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब-सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आपको भी फिल्में देखना का शौक है तो आप इस हफ्ते इन फिल्मों और वेब सीरीज का मजा अपने परिवार और दोस्तों के साथ ले सकते हैं। इस हफ्ते रोमांस से लेकर थ्रिलर और साइंस फिक्शन शो OTT पर रिलीज हो रही है। जिनमें कमाल के एक्शन के साथ ही रोमांस से लेकर कमाल की कहानी देखने को मिलेंगी। आइए जानते है कि इस हफ्ते OTT पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।

‘ड्यून: प्रोफेसी’ (Dune: Prophecy)

अगर आपको साइंस फिक्शन शो और फिल्में देखना पसंद है तो ये सीरीज आपको काफी पसंद आएगी। इस सीरीज में एमी वॉटसन और तब्बू अहम भूमिका में हैं। सीरीज की कहानी दून की दुनिया से 10,000 साल पहले की है, जहां बहनें वाल्या और तुला हार्कोनेन इंसानियत को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। Dune: Prophecy एचबीओ के लिए डायने एडेमु-जॉन और एलिसन शापकर ने बनाया है। पहले एपिसोड को पहले ही रिलीज किया जा चुका है और दूसरा एपिसोड 24 नवंबर को JioCinema पर रिलीज होगा।


'ये काली काली आंखें सीजन 2' (Yeh Kaali Kaali Ankhein Season 2)

अगर आप भी रोमांस से लेकर क्राइम तक के मजे एक साथ लेना चाहते हैं तो आपके लिए OTT पर एक नई सीरीज दस्तक देने वाली है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं ये काली काली आंखें सीजन 2 की। Netflix पर 22 नवंबर को ये सीरीज रिलीज हो रही है। इस सीजन में सौरभ शुक्ला, विद्रोही के रूप में अखेराज अवस्थी, पूर्वा अवस्थी के रूप में आंचल सिंह, शिखा के रूप में श्वेता त्रिपाठी, विक्रांत सिंह चौहान के रूप में ताहिर राज भसीन नजर आएंगे। फैन्स के बीच इस सीरीज को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। आप इस हफ्ते इसका मजा ले सकते हैं।

The Helicopter Heist

The Helicopter Heist को रोनी सैंडहल ने बनाया है। जो कि एक स्वीडिश एक्शन थ्रिलर टेलीविजन Short Film है। ये जोनास बोनियर के उपन्यास पर आधारित है जो 2017 में प्रकाशित हुई थी। नेटफ्लिक्स पर 22 नवंबर को ये रिलीज हो रही है।

'एलियन: रोमुलस' (Alien: Romulus)

अगर आपको स्पेश से जुड़ी फिल्में देखनी पसंद है तो Alien: Romulus आपको जरूर देखने चाहिए। कैली स्पैनी, डेविड जोंसन, आर्ची रेनॉक्स, इसाबेला मर्सिड, स्पाइक फर्न और एलीन वू इसमें मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 21 नवंबर को Disney+ Hotstar पर स्ट्रीमिंग हो रही है।

'द पियानो लेसन' (The Piano Lesson)

द पियानो लेसन एक 2024 अमेरिकी हॉरर ड्रामा फिल्म है, जो मैल्कम वाशिंगटन द्वारा निर्देशित है। यह अगस्त विल्सन के 1987 के नाटक का के आधार पर बनाया गया है। फिल्म में सैमुअल एल. जैक्सन, जॉन डेविड वाशिंगटन, रे फिशर, माइकल पॉट्स, एरिका बडू, स्काईलार एलिस स्मिथ, डेनिएल डेडवाइलर और कोरी हॉकिन्स मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 31 अगस्त, 2024 को 51वें टेलुराइड फिल्म फेस्टिवल में पहली बार दिखाया गया था वही इसकी OTT रिलीज 22 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर हो रही है।

ये भी पढ़ें: जनवरी 2025 में कंगना रनौत की इमरजेंसी के आसपास रिलीज होंगी अक्षय और सनी देओल की फिल्में, Photos में देखें फिल्मों की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।