OTT Releases This Week: अगर आप घर पर रहकर अपने वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं तो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली कुछ रोमांटिक वेब सीरीज और फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर रोमांस, थ्रिलर, क्राइम और एक्शन से भरपूर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जो आपके वीकेंड को और भी ज्यादा खास बना देंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फरवरी के आखिरी हफ्ते में कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।
इस हफ्ते ओटीटी पर बॉबी देओल की मशहूर वेब सीरीज 'आश्रम 3 पार्ट 2' रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा, शबाना आजमी की वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' भी रिलीज के लिए तैयार है। आइए जानते हैं इस हफ्ते इस हफ्ते जी5, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।
एक बदनाम आश्रण सीजन 3 पार्ट 2
बॉबी देओल एक बार फिर 'आश्रम सीजन 3 पार्ट 2' में बाबा निराला के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह सीरीज सत्ता, भ्रष्टाचार और धोखे को काफी गहराई से दिखाती है। इस बार की कहानी में नए मोड़ और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इसे अच्छे रिव्यू भी मिले हैं। 'आश्रम 3 पार्ट 2' को आप 'एमएक्स प्लेयर' और 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर देख सकते हैं। इस सीरीज के पिछले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
'जिद्दी गर्ल्स' एक वेब सीरीज है जो जेन जी की पांच लड़कियों की कहानी दिखाती है। ये लड़कियां मटिल्डा हाउस कॉलेज में कदम रखती हैं और वहीं से उनकी जिंदगी बदलने लगती है। इस सीरीज में दोस्ती, दिल टूटना और कई संघर्षों को दिखाया गया है। 'जिद्दी गर्ल्स' को आप 27 फरवरी से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'लव अंडर कंस्ट्रक्शन' एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें विनोद की कहानी दिखाई गई है। वह अपने सपनों का घर बनाना चाहता है। विनोद के घर बनाने का सफर उसके लिए एक इमोशनल रोलरकोस्टर बन जाता है। नीरज माधव, गंगा मीरा, एन सलीम और आनंद मनमाधन इस सीरीज में अहम भूमिकाओं में हैं। 'लव अंडर कंस्ट्रक्शन' को आप 28 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
'सुजहल: द वोर्टेक्स' सीजन 2 एक जबरदस्त मर्डर मिस्ट्री है। इस सीरीज में तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में हुई खौफनाक हत्या की गुत्थी सुलझाने की कहानी दिखाई गई है। जब इन्वेस्टिगेटर सक्कराय सोशल वर्कर चेलप्पा की हत्या की तह तक जाने की कोशिश करता है, तो उसे कई गहरे राज और साजिशों का पता चलता है। इस मर्डर मिस्ट्री सीरीज को आप 28 फरवरी से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'डब्बा कार्टेल' एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है जिसमें पूर्व पुलिस अधिकारी वाई.डी. राजू की कहानी दिखाई गई है। वह एक हाई-प्रोफाइल अपहरण मामले में फिर से उलझ जाता है। हालात तब और ज्यादा कठिन हो जाते हैं, जब उसकी पत्नी भी जांच में उसके साथ जाने की जिद करती है। इससे उसकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संघर्ष बढ़ जाता है। इस वेब सीरीज में शबाना आजमी, गजराज राव, ज्योतिका, निमिशा सजयन और शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। हितेश भाटिया के निर्देशन में बनी 'डब्बा कार्टेल' 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।