OTT Releases Of This Week: क्रिसमस से पहले ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आपके विकेंड को काफी खास बना देंगी। साल के आखिरी महीने में आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और एनिमेशन का भरपूर मजा मिलने वाला है। इस हफ्ते कई बढ़िया फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। जो आपके विकेंड को और भी ज्यादा मजेदार बना देंगी। इस हफ्ते हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज होने वाली है वहीं बच्चों के लिए भी कई एनिमेटेड सीरीज ओटीटी पर आएगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या नया आने वाला है।
