Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवाल शार्क टैंक इंडिया-3 में बनेंगे जज, अमन गुप्ता के साथ पोस्ट की फोटो

होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो (Oyo) के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल शार्क टैंक में जज की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे। इसका ऐलान X पर भी किया गया है। इसके अलावा शो के ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो भी साझा किया गया है। रितेश अग्रावल ने boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता के साथ शो के दूसरे शार्क के साथ फोटो को शेयर किया। इस फोटो पर कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि @sharktankindia ने स्टार्टअप को लेकर देश में चर्चा को शुरू कर दिया है

अपडेटेड Oct 01, 2023 पर 11:10 AM
होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो (Oyo) के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल शार्क टैंक में जज की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे। इसका ऐलान X पर भी किया गया है

फेमस रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 (Shark Tank India-3) में जज यानी शार्क के तौर पर एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो (Oyo) के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल शार्क टैंक में जज की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे। इसका ऐलान X पर भी किया गया है। इसके अलावा शो के ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो भी साझा किया गया है। इस मौके पर रितेश अग्रवाल ने कहा कि जब मैंने एक बिजनेसमैन के तौर पर अपना सफर शुरू किया था तो रिसोर्स जुटाना काफी मुश्किल था। हालांकि कुछ लोगों की उदारता और दयालुता ने मुझे इसमें शामिल कर लिया। जिससे कि मेरी जर्नी थोड़ा आसान हो गई।

क्या कहा रितेश अग्रावल ने

ओयो (Oyo) के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल ने कहा कि अपने टीचर्स से मिली सीख को वे आगे ले जाना चाहते हैं और यह उनका सपना रहा है। उन्होंने कहा कि इसे लंबे समय तक आगे ले जाना मेरा लक्ष्य रहा है। जब भी मौका मिला मुझे नए बिजनेसमैन से जुड़ने, उनको गाइड करने और उनकी जर्नी के हर कदम पर उनको सपोर्ट करने में मुझे काफी खुशी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि कैसे उन्होंने कुछ छोटे बिजनेसमैन के अलावा नरोपा फेलोशिप ग्रुप के भीतर कई स्टार्अप और बिजनेसमैनों के भीतर कई स्टार्टअप को अपनी गाइडेंस दी है। मैंने कई सारे स्टार्टअप्स को अपना सपोर्ट दिया है और नरोपा फेलोशिप के भीतर कई सारे यंग बिजनेसमैन को अपना सपोर्ट दिया है।

Age Reverse: 4.53 पर उठना और 111 गोलियां खाना, उम्र कम करने के लिए अरबपति Bryan Johnson की स्पेशल रूटीन | Moneycontrol Hindi


रितेश ने अमन के साथ शेयर की फोटो

रितेश अग्रावल ने boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता के साथ शो के दूसरे शार्क के साथ फोटो को शेयर किया। इस फोटो पर कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि @sharktankindia ने स्टार्टअप को लेकर देश में चर्चा को शुरू कर दिया है। मैं इस शो के तीसरे सीजन का हिस्सा बनकर भारत के हर एक कोने से उभर रहे बिजनेसमैन को सपोर्ट करने के लिए खुश हूं। उनकी शेयर की गई तस्वीर में अमन गुप्ता के अलावा शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल, शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह और लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष गोयल भी नजर आ रहे थे।

साल 2013 में लॉन्च हुआ था Oyo

29 साल के अग्रवाल ने थिएल फेलोशिप प्रोग्राम को जीता था जिसमें उनको 100,000 डॉलर यानी लगभग 83,03,500 रुपये मिले थे। जिसके बाद साल 2013 में उन्होंने Oyo रूम की शुरुआत की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।