Age Reverse: 4.53 पर उठना और 111 गोलियां खाना, उम्र कम करने के लिए अरबपति Bryan Johnson की स्पेशल रूटीन

Age Reverse: 46 साल के Bryan Johnson का दिन शुरू होता है सूरज के उगने से भी पहले सुबह 4.53 बजे। उनके बेडरूम में किसी भी तरह की डिस्ट्रैक्शन, शोर, काम और ना पढ़ाई से जुड़ी चीजें हैं। वो अपनी उम्र को रिवर्स करने के लिए एक स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करते हैं जिसमें एक्सरसाइज, खाने से लेकर दवाइयों और हेल्थ को मॉनीटर करने से जुटी सारी एक्टिविटीज मौजूद रहती हैं।

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 10:03 AM
46 साल के Bryan Johnson तब और अब

Age Reverse: Bryan Johnson दूसरे अरबपतियों की तरह पार्टियां करने और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने में विश्वास नहीं रखते। इसके बदले में वो अपनी उम्र को रिवर्स करने पर करोड़ों खर्च करते हैं। उनकी डेली रूटीन किसी साइंस फिक्शन से कम नहीं है। TIME मैग्जीन मे हाल ही में उनकी इस अनोखी लाइफ को लोगों तक पहुंचाया। उनकी डेली रूटीन के जरिए वो कैसे अपनी उम्र को रिवर्स कर रहे हैं चलिए जानते हैं-

हेल्थ को किया जाता है मॉनिटर

46 साल के Bryan Johnson का दिन शुरू होता है सूरज के उगने से भी पहले सुबह 4.53 बजे। उनके बेडरूम में किसी भी तरह की डिस्ट्रैक्शन, शोर, काम और ना पढ़ाई से जुड़ी चीजें हैं। वहां सिर्फ सोने के हिसाब से सारे इंतजाम किए गए हैं। उनके इस चैंबर में दो अजीब चीजें हैं पहली कॉलैजन ग्रोथ के लिए बनाई गई लेजर फेस शिल्ड और दूसरा रात के दौरान होने वाली उनकी इरेक्शन को मापने वाला जिवाइस। इस डिवाइस से उनकी सेक्शुअल और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ का पता चलता है।

वजन मापने से होती है शुरुआत

सुबह उठने के बाद जॉनसन बैट्री हेल्थ चेकअप के लिए जाते हैं जिसमें वो अपना वजन मापते हैं। बॉडी मास इंडेक्स से लेकर हाइड्रेशन लेवल तक चेक किया जाता है। इसके बाद वो एक लाइट थेरेपी लैंप की मदद से अपनी सरकाडियन रिदम रिसेट करते हैं और अपने इनर इयर टेंपरेचर को चेक करते हैं। जॉनसन के किचन काउंटर पर उनके डेली सप्लिमेंट्स रखे होते हैं। इसमें दिन की 111 पिल्स और कई तरह के ड्रॉप्स शामिल हैं।

जिम में करते हैं वर्कआउट


इसके बाद वो अपरने होम जिम में जमकर वर्कआउट करते हैं। उनके जिम में जंगल के वॉलपेपर्स लगाए गए हैं। वो अपने लेग वर्कआउट में 800lbs लेग प्रेस तक करते हैं। उनकी जिम रूटीन में वेट, प्लांक और स्ट्रैच शामिल हैं। वो हफ्ते में सातों दिन वर्कआउट करते हैं। उनके VO2 max के मेजरमेंट इस उम्र में भी हुबहू एक 18 साल के लड़के की तरह आते हैं। जॉनसन अपने खाने में सब्जियों और दालों का एकसाथ मैश कर खाते हैं। वो अपने खाने को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में ना बांटकर मील 1 और मील 2 की फॉर्म लेते हैं।

डिप्रेशन से शुरू हुआ ऑबसेशन

यूटाह की मॉरमोन कम्युनिटी से संबंध रखने वाले ब्रायन जॉनसन ने डिप्रेशन से ठीक होने के लिए अपनी पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन का तरीका अपनाया था। फाइनेंशियल सक्सेस मिलने के बाद उन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा और AI जैसी कंपनियों के साथ-साथ हेल्थकेयर को बेहतर करने वाली मशीन लर्निंग पर भी पैसा लगाया। उनका अपना वेंचर Kernel ब्रेन एक्टिविटी मापने वाली न्यूरोटेक्नोलॉजी पर फोकस करता है। इस तकनीक की मदद से कॉग्नेटिव इंपेयरमेंट और किसी की दिमागी उम्र को भी मेजर किया जा सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी तेलंगाना को देंगे 13,500 करोड़ रुपये की सौगात, इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

डेटिंग का नहीं है समय

वर्तमान में वो सिंगल हैं, कहते हैं कि उनकी सख्त डेली रूटीन की वजह से वो किसी को डेट नहीं कर सकते हैं। जल्दी डिनर कर लेना और स्मॉल टॉक के लिए वक्त भी ना होना। अभी उनका सारा ध्यान एज रिवर्सल की ओर है। उनका 18 साल के बेटा उन्हें लंबे समय से ब्लड प्लाज्मा डोनेट कर रहा था लेकिन अब ये प्रोसिजर बंद कर दिया गया है। जॉनसन के मुताबिक इस तकनीक का कोई पॉजिटिव इंपैक्ट नहीं देखने को मिला। वो हर साल 2 मिलियन डॉलर अपने एज रिवर्सल प्रोसिजर पर लगाते हैं। उनकी नेट वर्थ 400 मिलियन डॉलर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।