बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने किसानों को सपोर्ट करने के लिए एक प्राइवेट कृषि कंपनी (Agriculture Company) के साथ जुड़ गए है। यह कंपनी कृषि नेटवर्क के नाम से एक ऐप चलाती है। कंपनी ने कहा की पंकज त्रिपाठी के हमारे प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद किसानों को जमीनी स्तर पर मदद मिलेगा। सदाबहार अभिनेता ने अपनी कमाई पूंजी को इस कंपनी में निवेश किया है और अब वो इसके ब्रांड एंबेसडर बन गए है।
उनका कहना है कि वह हमेशा से जमीनी स्तर पर भारतीय किसानों की समस्याओं के आदी रहे हैं और उन्हें अब वह कुछ वापस देना चाहते हैं। त्रिपाठी ने कहा कि एक किसान के रूप में जमीनी स्तर पर समस्याओं को हल करके किसानों को बढ़ने में मदद करने के लिए इस प्लेटफॉर्म को चुना है।
उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अपनी समस्याओं का हल मिलेगा और आगे चलकर किसान समुदाय को काफी फायदा भी होगा। त्रिपाठी ने कहा कि एक किसान परिवार में बड़ा होने के बाद ये जानकारी हो चुकी है कि किसानों को किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
अभिनेता ने कहा कि सही जानकारी का अभाव किसानों की समस्याओं का मूल कारण है। किसानों को सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना कि उनकी अन्य सभी चिंताओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय की आवश्यकता है।
त्रिपाठी ने कहा कि मैं हमेशा से किसानों के समस्याओं को देखता रहा हूं। उनके समस्याओं को देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। इस प्लेटफार्म के जरिए किसानों को जानकारियां दी जाएंगी और उनके समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इतना ही नहीं उन्हें इस कंपनी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से सपोर्ट किया जाएगा।
पंकज त्रिपाठी अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा अभिनेता लाल सिंह चड्ढा, फुकरे 3, ओह माय गॉड 2, अभी तो पार्टी शुरू हुई है और शेरदिल जैसी अन्य कई प्रमुख फिल्मों में भी दिखाई देंगे।