बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने किसानों को सपोर्ट करने के लिए एक प्राइवेट कृषि कंपनी (Agriculture Company) के साथ जुड़ गए है। यह कंपनी कृषि नेटवर्क के नाम से एक ऐप चलाती है। कंपनी ने कहा की पंकज त्रिपाठी के हमारे प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद किसानों को जमीनी स्तर पर मदद मिलेगा। सदाबहार अभिनेता ने अपनी कमाई पूंजी को इस कंपनी में निवेश किया है और अब वो इसके ब्रांड एंबेसडर बन गए है।
