परिणीति और राघव की शादी में शामिल होंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, उदयपुर में सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राजनेता राघव चड्ढा (Ragahv Chadha) 24 सितंबर को शादी करेंगे। राजस्थान काफी लंबे वक्त से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक फेवरेट स्पॉट रहा है। साल 2021 में भी फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने रणथंबौर के पास एक लग्जरी होटर लक्जरी हेरिटेज वेलनेस रिट्रीट, भव्य सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में शादी की थी

अपडेटेड Sep 23, 2023 पर 5:07 PM
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Ragahv Chadha) 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राजनेता राघव चड्ढा (Ragahv Chadha) 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का भव्य समारोह उदयपुर के द लीला पैलेस में होगा। फिलहाल उनकी बिग फैट इंडियन वेडिंग की तैयारियां जोरों पर हैं।

राजस्थान बन गया है सेलेब्स की शादियों के लिए हॉट-स्पॉट

राजस्थान काफी लंबे वक्त से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक फेवरेट स्पॉट रहा है। साल 2021 में भी फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने रणथंबौर के पास एक लग्जरी होटर लक्जरी हेरिटेज वेलनेस रिट्रीट, भव्य सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में शादी की थी। इस शादी की बेहद ही टाइट सिक्योरिटी ने उस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक उस दौरान ड्रौन कैमरों तक को बैन कर दिया गया था। साथ ही शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को फोटो रिवील ना करने के एक बॉन्ड पर साइन भी करना पड़ा था। जिसकी वजह से लोकल ग्रामीणों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

20 सालों से सुधा मूर्ति ने नहीं खरीदी एक भी साड़ी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह


परिणीति और राघव की शादी में भी टाइट रहेगी सिक्योरिटी

हालांकि कड़ी सुरक्षा के बाद भी परिणीति-राघव की शादी काफी आसान लग रही है। उदयपुर के जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार पोसवाल ने News18 को बताया कि उदयपुर में उदयपुर में शाही शादियाँ होती रहती हैं। वास्तव में, हमारा शहर कुछ सबसे बड़े और सबसे भव्य विवाह आयोजनों की मेजबानी के लिए जाना जाता है। इस बार हमें स्पेशल फोर्स के सदस्य भी मिले है। इस शादी में कुछ वीवीआईपी भी शामिल होंगे। अभी तक सिक्योरिटी को लेकर कोई भी चिंता नहीं है। अभी तक, हमें मीडिया या जनता को संभालने में किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

अरविंद केजरीवाल भी होंगे शादी में शामिल

उदयपुर के जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार पोसवाल ने आगे खुलासा किया कि शादी में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जैसे भारतीय राजनीति के दिग्गज शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमने केवल लीला पैलेस के मुख्य विवाह स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। समारोह में पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सुरक्षा उनके प्रोटोकॉल की मांग के हिसाब से होगी। डीएम ने यह भी संकेत दिया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनका कार्यकर्म अभी तक हमारे पास नहीं पहुंचा है। लीला पैलेस और उसके आसपास की सड़कों पर भी विशेष बलों के सदस्य 24×7 ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। परिणीति की बहन, प्रियंका चोपड़ा जोनास कथित तौर पर शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।