Pathaan Box Office Collection: शाहरुख की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल दिया है। शाहरुख की कमबैक फिल्म बंपर कमाई कर रही है। वीकेंड हो या कोई भी दिन, फिल्म का जलवा हर दिन बरकरार है। पठान का रंग 11वें दिन भी फीका नहीं पड़ा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने 11वें दिन यानी शनिवार को करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुरुआत अनुमान के मुताबिक फिल्म की कमाई में शनिवार को 65-70 फीसदी का उछाल नजर आया।
पहले दिन फिल्म ने 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती 3 दिनों का कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर रहा है। जो कि 166.75 करोड़ रुपये हाईएस्ट कलेक्शन रहा है। इस तरह यह फिल्म 330.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआती 7 दिनों सबसे कमाई करने वाली फिल्म बन गई। जबकि 26 जनवरी 2023 को 70.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक सबसे बड़ी एक दिन की कमाई है।
फिल्म पठान ने आमिर खान की दंगल की दी मात
250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'पठान' की वर्ल्डवाइड कमाई भी आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ते हुए आगे निकल गई है। आमिर खान की फिल्म दंगल साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने कुल 387.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पठान का कलेक्शन 11 दिन में करीब 400 करोड़ रुपये पहुंच गया। फिल्म संजू ने कुल 342.53 करोड़ रुपये, पीके 340,80 करोड़ रुपये, टाइगर जिंदा है 339.25 करोड़ रुपये, बजरंगी भाईजान 321 करोड़ रुपये पद्मावत 302.15 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पठान ने रिलीज के बाद से 10 दिन तक में दुनिया भर में 729 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
रॉ एजेंट की भूमिका में शाहरुख
शाहरुख स्टारर इस फिल्म में दीपिका और जॉन के अलावा आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में थे। फिल्म एक ऐसे देशभक्त रॉ एजेंट पठान की कहानी है जो देश की रक्षा के लिए बार-बार अपनी जान दांव पर लगाता है। हर बार मौत के मुंह से बचकर निकल आता है। फिल्म में शाहरुख खान के जबरदस्त एक्शन सीन्स ने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी है। इस फिल्म में कैमियो रोल में शाहरुख खान जान फूंकते दिख रहे हैं।