Pathaan जब से सिनेमा घरों में रिलीज हुई है तब से वह सफलता के झंडे गाड़ रही है। अब पठान की इस सफलता पर फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपना रिएक्शन दिया है। शाहरुख खान ने चार साल के लंबे इंतजार के बाद में पठान के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है। बता दें कि पहले ही हफ्ते में पठान दुनिया भर में 300 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। पठान ने बाहुबली 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर दिया है।
शाहरुख ने कहा अब लौट सकते हैं अपने होम टाउन
पठान की सफलता पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान ने मजाक करते हुए कहा है कि अब वे अपने होमटाउन लौट सकते हैं। आस्क एसआरके सेशन में शाहरुख पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिएक्शन दे रहे थे। इस दौरान उनसे एक यूजर ने उनसे पूछा कि, पठान का ये रिकॉर्ड देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है। शाहरुख खान ने जवाब दिया कि लगता है कि अब गांव वापस चला जाऊं।
कलेक्शन को लेकर क्या बोले शाहरुख
एक फैन ने उनसे पूछा कि पठान पर पब्लिक का रिएक्शन देखकर आपको कैसा लग रहा है। शाहरुख ने जवाब दिया कि नाचो, गाओ, हंसो, क्या पता कल हो न हो...लेकिन सब करो थोड़ा प्यार से। जब आप पठान का जश्न मना रहे हैं तो एक दूसरे का ख्याल रखें। एक दूसरे फैन ने उनसे पूछा कि सर पठान के कलेक्शन को देख कर कैसा महसूस हो रहा है। इस पर शाहरुख ने कहा कि भाई नंबर तो फोन के होते हैं, हम तो खुशियों को गिनते हैं।
कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है पठान
पठान पहले ही दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म ने रिलीज होने के सिर्फ तीन दिनों में एसएस राजामौली की बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म शुक्रवार को 38 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही। लगभग 163 करोड़ रुपये के तीन दिनों के कुल नेट कलेक्शन के साथ, पठान ने बाहुबली 2 (127 करोड़ रुपये) और केजीएफ 2 (140 करोड़ रुपये नेट) के वीकेंड कलेक्शन के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। दुनिया भर में फिल्म का ओवर बॉक्स ऑफिस 313 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पठान अपने शुरुआती वीकेंड में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।