Pathaan Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ आज यानी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। SRK के फैंस में 'पठान' का क्रेज साफतौर पर देखा जा रहा है। आलम ये है कि देश के कई राज्यों में सुबह 6 बजे से ही 'पठान' के शो शुरू हो गए हैं। यह शाहरुख खान की पहली फिल्म है जो सुबह छह बजे के शो में दिखाई गई है। बॉलीवुड के 'किंग खान (King Khan)' के फैंस के लिए ये फिल्म बहुत खास है, क्योंकि पूरे 4 साल बाद शाहरुख बड़ी स्क्रीन पर बतौर लीड हीरो वापसी कर रहे हैं। एक्शन अवतार में अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।