शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की कमबैक फिल्म पठान (Pathaan) की ताबड़तोड़ कमाई रिलीज होने के दो हफ्तों के बाद भी जारी है। पठान ने जहां पहले ही कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर दिया है तो वहीं अब तीसरे हफ्ते में इस फिल्म के नाम पर एक और बड़ी कामयाबी दर्ज हो गई है। पठान ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 900 करोड़ के आकंड़े को पार कर लिया है और अब जल्द ही ये फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में इंट्री मार सकती है।
