Happy Promise day 2023: वैलेंटाइन वीक का काउंटडाउन हफ्ता शुरू हो चुका है। साल का ये हफ्ता हमेशा से ही युवाओं के बीच खास रहता है। हर साल पूरी दुनिया में वैलेंटाइन वीक बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह साल का वह समय है जब हम अपने प्यार के प्रति लगाव का इजहार करते हैं। जिन लोगों को किसी पर क्रश है, वे अपनी बात को पहुंचाने का काम करते हैं। अविवाहित लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों के साथ दिन बिताते हैं। वैलेंटाइनड डे से एक हफ्ते पहले ही दिन शुरू हो जाते हैं। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे और और आखिर में आता है 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे। हर एक दिन अपना महत्व होता है।
वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मंगलवार को पड़ रहा है। जब आप प्यार में होते हैं तो आपका हर दिन स्पेशल होता है लेकिन वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर को गिफ्ट्स या शब्दों के जरिये स्पेशल महसूस करा सकते हैं। हालांकि, आज प्रॉमिस डे है। प्रॉमिस डे- वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन मनाया जाता है, यह आज 11 फरवरी को मनाया जा रहा है। यह सप्ताह के सबसे खास दिन- वैलेंटाइन डे से दो दिन पहले मनाया जाता है।
प्रॉमिस डे के इतिहास के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। लेकिन यह सप्ताह का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। किसी भी तरह के रिश्ते में अनकहे और कहे गए वादे इसमें शामिल होते हैं। कई बार जोड़े अंगूठी के जरिये अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। ये वादा हमेशा के लिए किया जाता है।
प्रॉमिस डे वैलेंटाइन वीक का वो दिन होता है जब प्रेमी समय के अंत तक एक दूसरे के साथ रहने का वादा करते हैं। किसी भी तरह के रिश्ते में एक वादा बहुत मायने रखता है। वादों को निभाने में असफल रहने रिश्ते पर इसका असर पड़ता है। इसलिए किये गए वादे जरूर निभाने चाहिए और इस दिन प्रेमी-प्रेमिका हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा भी करते हैं।
आप प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर को अंगूठी, मोबाइल, परफ्यूम, ज्वैलरी, चॉकलेट, फ्लॉवर का बूके, बैग आदि गिफ्ट कर सकते हैं। या, आप कैंडिल लाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं।