Pathaan OTT: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, OTT पर इस दिन बिगड़ने वाला है मौसम, जानें कब और कहां रिलीज होगी पठान

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की सबसे बड़ी हिट फिल्म पठान (Pathaan) ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि शाहरुख खान ने पठान से लगभग चार साल से भी ज्यादा के वक्त के बाद बड़े पर्दे पर कम बैक किया था। पठान ने अपने रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया था

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 3:41 PM
Pathaan OTT: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, OTT पर इस दिन बिगड़ने वाला है मौसम, जानें कब और कहां रिलीज होगी पठान

देश और दुनिया भर के सिनेमा घरों में हाउसफुल शो और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ने के बाद अब फाइनली शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की सबसे बड़ी हिट फिल्म पठान (Pathaan) ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि शाहरुख खान ने पठान से लगभग चार साल से भी ज्यादा के वक्त के बाद बड़े पर्दे पर कम बैक किया था। पठान ने अपने रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया था। अब ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने आ रही है।

कब और कहां रिलीज होगी Pathaan

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की सबसे बड़ी हिट फिल्म पठान (Pathaan) 22 मार्च को एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज होगी। शाहरुख खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण ने भी मुख्य किरदार निभाया है। वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में विलेन बने हैं।

दीपक तिजोरी से को- प्रोड्यूसर ने की 2.6 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में FIR दर्ज


एमेजॉन प्राइम ने इस बारे में किया ट्वीट

एमेजॉन प्राइम ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम मौसम में हलचल महसूस कर सकते हैं। आखिर पठान आ रहा है। अमेजन प्राइम ने ऐलान किया कि फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलगू सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकेगा। बता दें कि पठान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ और पूरी दुनिया में 1000 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

शाहरूख खान ने भी किया था ट्वीट

बता दें कि पठान की कामयाबी के बाद शाहरूख खान ने अपने फैंस को शुक्रिया बोलने के लिए एक स्पेशल ट्वीट भी किया था। शाहरुख ने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि, यह बिजनेस के लिए नहीं है बल्कि यह पर्सनल है। लोगों को मुस्कुराहट देना और उनको एंटरटेन करना ही हमारा बिजनेस है। अगर हम इसे निजी तौर पर नहीं लेंगे तो यह कभी भी आगे नहीं जाएगा। उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने पठान को इतना प्यार दिया। उन लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने फिल्म में काम किया और यह प्रूफ किया कि मेहनत, लगन और भरोसा अभी भी जिंदा है। जय हिंद।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।