शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की कमबैक फिल्म पठान (Pathaan) ने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम पर भी तहलका मचा दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमेजॉन प्राइम पर पठान के रिलीज होते ही इसका सर्वर भी क्रैश हो गया। जाहिर है इस बात से इस फिल्म के लिए लोगों के मन में दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉक्स पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल होने वाली पठान के राइट्स को एमेजॉन प्राइम में कितने में खरीदा है। रकम इतनी बड़ी है कि आप चौंक जाएंगे।
कितने में बिके थे Pathaan के राइट्स
एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) ने 100 करोड़ रुपये जितनी बड़ी रकम में पठान (Pathaan) के डिजिटल राइट्स को खरीदा था। बता दें कि इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये का था यानी कि इस फिल्म ने लगभग अपने बजट का आधे हिस्से को डिजिटल राइट्स बेच कर ही कवर लिया है। पठान 22 मार्च को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज की गई थी। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ने भी मेन रोल प्ले किया है। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म के विलेन बने हैं।
कमाई के मामले में पठान ने सबको किया पीछे
सिनेमाघरों में अपने रिलीज के साथ ही पठान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर दिया था। पठान ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा इस फिल्म ने वीकेंड पर भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के तमगे को अपने नाम पर लिखवा लिया है। यही नहीं यह फिल्म अभी तक विदेशी सिनेमाघरों में 300 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनस कर चुकी है। वहीं भारत में भी इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर दिया है। पूरी दुनिया की बात करें तो यह फिल्म अभी तक 1000 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।