Get App

Pathaan OTT: जानिए एमेजॉन प्राइम ने कितने में खरीदे पठान के डिजिटल राइट्स? इतनी कीमत में तो बन जाए एक मल्टीस्टारर फिल्म

क्या आप जानते हैं कि बॉक्स पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल होने वाली पठान के राइट्स को एमेजॉन प्राइम में कितने में खरीदा है। रकम इतनी बड़ी है कि आप चौंक जाएंगे। सिनेमाघरों में अपने रिलीज के साथ ही पठान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर दिया था। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम पर भी तहलका मचा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2023 पर 8:41 PM
Pathaan OTT: जानिए एमेजॉन प्राइम ने कितने में खरीदे पठान के डिजिटल राइट्स? इतनी कीमत में तो बन जाए एक मल्टीस्टारर फिल्म
Pathaan OTT: जानिए एमेजॉन प्राइम ने कितने में खरीदे पठान के डिजिटल राइट्स? इतनी कीमत में तो बन जाए एक मल्टीस्टारर फिल्म

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की कमबैक फिल्म पठान (Pathaan) ने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम पर भी तहलका मचा दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमेजॉन प्राइम पर पठान के रिलीज होते ही इसका सर्वर भी क्रैश हो गया। जाहिर है इस बात से इस फिल्म के लिए लोगों के मन में दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉक्स पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल होने वाली पठान के राइट्स को एमेजॉन प्राइम में कितने में खरीदा है। रकम इतनी बड़ी है कि आप चौंक जाएंगे।

कितने में बिके थे Pathaan के राइट्स

एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) ने 100 करोड़ रुपये जितनी बड़ी रकम में पठान (Pathaan) के डिजिटल राइट्स को खरीदा था। बता दें कि इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये का था यानी कि इस फिल्म ने लगभग अपने बजट का आधे हिस्से को डिजिटल राइट्स बेच कर ही कवर लिया है। पठान 22 मार्च को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज की गई थी। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ने भी मेन रोल प्ले किया है। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म के विलेन बने हैं।

Pathaan OTT: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, OTT पर इस दिन बिगड़ने वाला है मौसम, जानें कब और कहां रिलीज होगी पठान

कमाई के मामले में पठान ने सबको किया पीछे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें